28 APRSUNDAY2024 10:58:22 AM
Nari

49 की उम्र में भी Glowing है ऐश्वर्या की स्किन, जानिए बच्चन बहु के Beauty Secrets

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Nov, 2022 10:32 AM
49 की उम्र में भी Glowing है ऐश्वर्या की स्किन, जानिए बच्चन बहु के Beauty Secrets

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन खूबसूरत अदाकारों में से एक है। अपनी ब्यूटी और ग्लोइंग स्किन से एक्ट्रेस ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था। ऐश्वर्या की उम्र को देखकर यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि वह एक बेटी की मां है। उनकी खूबसूरती की तारीफ जितनी की जाए उतनी ही कम है। आज भले ही एक्ट्रेस 49वां जन्मदिन मना रही हैं लेकिन उनकी ग्लोइंग स्किन आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐश्वर्या की ग्लोइंग स्किन का क्या राज है...

नैचुरल चीजों में रखती है विश्वास 

ऐश्वर्या अपनी स्किन पर किसी भी तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती। वह अपनी फ्लालेस स्किन के लिए घर में मौजूद नैचुरल चीजें ही चेहरे पर लगाती हैं। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी स्किन पर घर में बने इस फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं।

PunjabKesari

होममेड फेसपैक करती है इस्तेमाल 

अपनी स्किन को ग्लोइंग और हैल्दी बनाने के लिए घर में बने फेसपैक का ऐश इस्तेमाल करती हैं। बेसन में हल्दी और दूध मिलाकर वह अपने चेहरे पर लगाती हैं। यह पैक एक आयुर्वेदिक नुस्खा है कई महिलाएं इसका इस्तेमाल भी करती हैं। बेसन एक नैचुरल स्क्रब के रुप में कार्य करता है। इससे स्किन में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया और डेड स्किन भी निकल जाती है। साथ ही इससे त्वचा निखरी हुई भी दिखती है। वहीं हल्दी में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल, मुहांसों जैसी समस्याओं से राहत दिलवाने में भी मदद करते हैं। 

सामग्री 

बेसन - 4 चम्मच 
हल्दी - 1/2 चम्मच 
कच्चा दूध - 4 चम्मच 
शहद - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे बनाएं? 

. सबसे पहले एक कटोरी में बेसन डालें। 
. फिर इसमें हल्दी, शहद और कच्चा दूध मिक्स कर दें। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। 
. इसके बाद इसे त्वचा पर लगाएं। 
. 15-20 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

थकान दूर करने के लिए फेस मास्क 

एक्ट्रेस अपनी दिन भर की थकान दूर करने और त्वचा की डलनेस दूर करने के लिए खीरे का पेस्ट भी चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं। खीरे का इस्तेमाल डार्क सर्कल के लिए भी कर सकते हैं। फ्रिज में रखकर इसे आप ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे को डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाएं। आपको डार्क सर्कल की समस्या से राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

पीती हैं भरपूर पानी 

एक्ट्रेस अपनी स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए पानी भी काफी अच्छी मात्रा में पीती हैं। उनका मानना है कि इससे स्किन का ग्लो बरकरार रहता है। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए वह पानी भी काफी मात्रा में पीती हैं। नियमित पानी पीने से स्किन ग्लोइंग रहती है। 

घर में बने खाने का करती हैं सेवन 

ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें घर में बना खाना ही पसंद है। अपनी कैलोरी को भी वह मॉनीटर करती ही रहती हैं। ज्यादा जंक फूड्स से भी एक्ट्रेस परहेज रखती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर खाने को ऐश्वर्या अपनी डेली रुटीन का हिस्सा बनाती हैं। 
PunjabKesari

Related News