28 APRSUNDAY2024 7:20:32 AM
Nari

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने शेयर की प्रेग्नेंसी डाइट, लंच-डिनर में खाती हैं ये चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Jun, 2023 06:18 PM
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने शेयर की प्रेग्नेंसी डाइट, लंच-डिनर में खाती हैं ये चीजें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की रुमर्ड गर्लफ्रेंड और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड्स एंजॉय कर रही हैं। जल्द ही वह अर्जुन रामपाल के बच्चे की मां बनने वाली हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने शादी नहीं की हैं मॉडल बिना शादी के बच्चे के स्वागत करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी डाइट फैंस के साथ शेयर की है। इस डाइट के जरिए उन्होंने बताया कि वह गर्भावस्था में खुद को कैसे फिट रख रही हैं। 

सुबह उठते पीती हैं नींबू पानी 

गैब्रिएला सुबह उठते ही सबसे पहले नींबू पानी पीती हैं। नींबू पानी से उनके शरीर में एनर्जी रहती है हालांकि सुबह उनके लिए नींबू पानी पीना आसान नहीं है। इसके बाद वह अपनी मॉर्निंग कॉफी लेती हैं। कॉफी के बाद गैब्रिएला नाश्ते में एक बाउल भरकर फ्रूट खाती हैं। 

PunjabKesari

लंच में खाती हैं यह 

लंच में गैब्रिएला चिकन और ब्रोकोली के साथ वह चिकपिया पास्ता खाती हैं। पास्ता का स्वाद बढ़ाने के लिए वह उसके ऊपर नींबू और मयोनीज भी डालती हैं। 

PunjabKesari

डिनर में लेती हैं ब्राउन राइस 

डिनर में मॉडल पनीर और ब्राउन राइस खाती हैं और उसके साथ सलाद भी जरुर लेती हैं। डिनर करने के बाद गैब्रिएला ग्रीन टी भी जरुर पीती हैं। 

प्रेग्नेंसी में जरुरी है इतनी कैलोरी

इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी में इन सब चीजों को खाना कितना हैल्दी होता है। इसके अलावा दिनभर में 2000-2500 कैलोरी लेना भी शरीर के लिए काफी जरुरी है। 

जरुर खाती हैं बादाम 

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी एक पोस्ट में बताया की उनकी खूबसूरत त्वचा का राज कुछ और नहीं बल्कि बादाम है। उनके अनुसार, बादाम उनकी स्किन को कैमरे के सामने और कैमरे के बिना भी ग्लोइंग और नरिश रखते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि बादाम उन्हें एक्टिव रखने के साथ-साथ त्वचा को हैल्दी रखने और एनर्जी देने में भी मदद करते हैं।

 

 

Related News