26 APRFRIDAY2024 11:06:04 PM
Nari

Anushka-Virat ने लिया मुंबई में किराए पर फ्लैट, कीमत जान के उड़ जाएंगे होश

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 Nov, 2022 06:46 PM
Anushka-Virat ने लिया मुंबई में किराए पर फ्लैट, कीमत जान के उड़ जाएंगे होश

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे बेस्ट कपल्स में से एक हैं। ये कपल अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है।अब हाल ही में इन दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।  इस कपल ने मुंबई में किराए पर एक फ्लैट लिया है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश पूरी तरह से उड़ जाएंगे।

PunjabKesari

विराट -अनुष्का ने किया साढ़े सात लाख रुपये का डिपोजिट 

खबरें ये भी हैं कि विराट और अनुष्का ने अपने स्वीट होम का किराया 2.76 लाख है और उन्होनें लगभग साढ़े सात लाख रुपये डिपोजिट कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, अनुष्का और विराट का रेटेंड फ्लैट पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ का है। नये और खूबसूरत आशियाने से अनुष्का और विराट हर रोज समंदर के अद्भुत नजारे का लुत्फ उठा पाएंगे।

PunjabKesari

वर्ली की ओमकार बिल्डिंग में है भी है कपल का खुद का फ्लैट 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जुहू में रेंट पर फ्लैट क्यों लिया है, इसकी कोई वजह अब तक क्लियर नहीं हो पाई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वर्ली की ओमकार बिल्डिंग में खुद का फ्लैट है। इस बिल्डिंग में इस कपल का 35वें फ्लोर पर फ्लैट है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके इस फ्लैट की कीमत लगभग 34 करोड़ की है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा का खुद वर्सोवा में एक बड़ा-सा फ्लैट है।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा करेंगी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से वापसी

अनुष्का शर्मा की फिल्मों की बात करें तो वह पिछले काफी समय से फिल्मी पर्दे से गायब हैं। उनकी सिनेमाघरों में आखिरी फिल्म 'जीरो' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक साइंटिस्ट का किरदार और शाहरुख खान का लव इंटरेस्ट निभाया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब चार साल के बाद अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Related News