04 MAYSATURDAY2024 1:13:43 PM
Nari

एक्टिंग नहीं ये थी Anushka Sharma की ड्रीम जॉब! लेकिन 'रब ने यूं बना दी फिल्मों' के साथ हिट जोड़ी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 May, 2023 12:43 PM
एक्टिंग नहीं ये थी Anushka Sharma की ड्रीम जॉब! लेकिन 'रब ने यूं बना दी फिल्मों' के साथ हिट जोड़ी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज किसी पहचाम का मोहताज नहीं है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अनुष्का आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था। अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से हैं। आज अनुष्का के जन्मदिन पर हम जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें....

एक्टर नहीं पत्रकार बनना चाहती थीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शुरुआत में पत्रकार बनना चाहती थीं। इसी के साथ मॉडलिंग में भी उनकी दिलचस्पी थी। उन्हें पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट किस्मत से मिला था। 2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। इस दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला।

PunjabKesari

2008 में मिला पहला फिल्म ब्रेक

अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग के लिए दिल्ली को चुना। इसके लिए वे राजधानी में शिफ्ट हो गईं। अनुष्का ने महज एक साल ही अपने मॉडलिंग करियर को दिया इसके बाद उन्हें बिग बजट फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया गया। इसी दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 2008 में रिलीज हुई 'रब ने बना दी जोड़ी थी। उस दौरान दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अनुष्का ने अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी थी।

अनुष्का ने लगा दी हिट फिल्मों की लाइन

पहली ही फिल्म के हिट होने के बाद अनुष्का के पास काफी फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। साल 2010 में अनुष्का की दो फिल्में रिलीज हुई बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात। जिनमें अनुष्का ने शानदार काम किया। जिसके बाद अनिष्क की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी थी। उन्होंने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के कुछ यादगार रोल्स पर..

PunjabKesari.

बैंड बाजा बारात

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस यशराज फिल्म से रणवीर सिंह ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अनुष्का, श्रुति नाम की एक ऐसी जवान लड़की के किरदार में दिखती हैं जो अपने साथी (रणवीर) के साथ वेडिंग प्लानर का बिजनेस चलाती है। फिल्म में अनुष्का अपने किरदार के जरिए बताती हैं कि कैसे एक महिला के जीवन में उसके निजी जिंदगी के साथ उसका करियर भी उतना ही जरूरी है। ‘बैंड बाजा बारात’ एक्ट्रेस के करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में देखी जाती है।

एनएच10  

नवदीप सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनएच10 साल 2015 की हिट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म के साथ अनुष्का ने पहली बार एक रिवेंज थ्रिलर फिल्म में काम किया। फिल्म में अनुष्का अकेले मुख्य भूमिका में देखने को मिलती हैं।इस फिल्म में अनुष्का ने अपनी अदाकारी के जरिए यह साबित कर दिया एक पितृसत्तात्मक समाज में महिला कैसे अपनी उपस्थिति दर्शाती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में कोई भी पुरुष कलाकार न होने के कारण अनुष्का को स्क्रीन पर बहुत अच्छा समय मिला है और शायद यही कारण है कि अनुष्का के इस नए अवतार को खूब पसंद किया गया।

PunjabKesari

सुल्तान 

साल 2016 में आई अली अब्बास जफर की फिल्म 'सुल्तान' में अनुष्का सलमान खान के साथ नजर आईं। 'सुल्तान' दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में अनुष्का एक कुश्ती खिलाड़ी के किरदार में देखने को मिलती हैं । इस किरदार में अनुष्का को देख कर आप बता नहीं सकते हैं कि वह एक प्रशिक्षित कुश्ती खिलाड़ी नहीं हैं। सलमान जैसे बड़े अभिनेता के होते हुए भी उन्होंने स्क्रीन पर और लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है।

पी के  

राजकुमार हिरानी की ये फिल्म अनुष्का की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। फिल्म को कई तरह के विवादों का भी सामना करना पड़ा था क्योंकि इस पर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप था। इस फिल्म में अनुष्का ने 'जग्गू' नाम की एक निडर पत्रकार के किरदार में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। एक्ट्रेस की इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान सहित सुशांत सिंह राजपूत और बमन ईरानी जैसे मंझे हुए कलाकार भी देखने को मिलते हैं। इस फिल्म से अनुष्का ने अपने किरदार के जरिए देश दुनिया से खूब तारीफें बटोरी।

PunjabKesari

इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल,परी, सुई धागा और दिल धड़रने दो जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से फैंस को दीवाना बना दिया था। अनुष्का ने बॉलीवुड के बड़े से बड़े एक्टर के साथ काम किया है। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारों का नाम शामिल है। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।

PunjabKesari

Related News