18 JULFRIDAY2025 11:07:18 PM
Nari

Akshaya Tritiya 2025: ये काम कर लिए तो मिलेगी कभी ना खत्म होने वाली Blessing, Success और Wealth

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 28 Apr, 2025 08:35 PM
Akshaya Tritiya 2025: ये काम कर लिए तो मिलेगी कभी ना खत्म होने वाली Blessing, Success और Wealth

नारी डेस्कः अक्षय तृतीया का दिन बहुत खास माना जाता है...अक्षय यानि कभी खत्म ना होने वाला जो बढ़ता ही रहता है। तृतीया यानि वैशाख माह की तीसरी चंद्र तिथि। जब अक्षय तृतीया एक साथ मिलते हैं तो मिलती हैं कभी ना खत्म होने वाली ब्लैसिंग्स, सक्सेस और वैल्थ। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आप जो भी करते हैं वो एनर्जी और अच्छे कर्म आपको दोगुना-तीन गुण फल देते हैं। जो एनर्जी आप इस दिन आप ब्रह्मांड को भेजते हैं वो एनर्जी आपको वापिस जरूर मिलती हैं। इस दिन सर्वसिद्धि मुहूर्त होता है इसलिए आप किसी भी अच्छे काम की शुरुआत या सेलिब्रेशन, इस दिन कर सकते हैं।

PunjabKesari

अक्षय तृतीया कई ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ी हुई है:

इसी दिन त्रेता युग का आरंभ हुआ था।
मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था।
महर्षि परशुराम का जन्म हुआ, जिसे परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है।
कुबेर को धन के भंडार का अधिपति बनाया गया।
वेद व्यास ने इसी दिन महाभारत की रचना प्रारंभ की थी।
सुदामा ने भगवान कृष्ण से भेंट की थी।
भगवान कृष्ण ने द्रौपदी का सम्मान बचाया था।
देवी अन्नपूर्णा का जन्म भी इसी दिन हुआ था।
PunjabKesari

ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन बहुत खास, सूर्य और चंद्रमा दोनों तेजस्वी रूप में

ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन बहुत खास है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों अपने तेजस्वी रूप में होते हैं जिससे वातावरण में एनर्जी और पॉजिटिविटी का अद्भुत संचार होता है। सूर्य देव को जल अर्पित करें। उनसे प्रकाश, ताकत और सफलता मांंगे। यह विशेष दिन अच्छे कार्यों की शुरुआत करने, दिल से दान देने और अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जुड़ने का प्रतीक है। माना जाता है कि आज के दिन किए गए किसी भी अच्छे कर्म, विशेष रूप से दान का फल अक्षय (अर्थात् कभी समाप्त न होने वाला) होता है।
 

"ॐ श्री लक्ष्मी नारायणाय नमः" या ऊ. नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें। पढ़ाई नौकरी या बिजनेस में कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो इस दिन संकल्प लें। कहा जाता है कि इस दिन जो काम शुरू होता है वो कभी नहीं रूकता। इस दिन दिल से दान करें, अच्छे कार्य की शुरूआत करें। इस दिन किसी जरूरतमंद बच्चों की फीस या किताबें दान दे सकते हैं।

आध्यात्मिक किताबें डोनेट कर सकते हैं। प्लांट लगा सकते हैं। गरीब को अनाज, कपड़े और पैसा का दान करें। शाम को दीपक जरूर जलाएं। फिर, देखिए आपकी जिंदगी में पॉजिटिव एनर्जी का संचार कैसा होता।

Related News