23 APRTUESDAY2024 10:14:53 PM
Nari

कोरोना की चपेट में आए आफताब, खुद को किया होम क्वारंटाइन

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 11 Sep, 2020 06:30 PM
कोरोना की चपेट में आए आफताब, खुद को किया होम क्वारंटाइन

दुनियाभर में आए दिन लोग कोरोना वायरस महामारी का शिकार हो रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स इस वायरस की चपेट में आने से नहीं बच पाएं हैं। हाल ही में खबर मिली है कि बाॅलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

PunjabKesari

आफताब शिवदासानी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हेलो, आशा करता हूं कि आप सभी फिट और ठीक हैं और अपनी देखभाल कर रहे हैं। हाल ही में मुझमें सूखी खांसी और हल्के बुखार के मामूली लक्षण दिखने शुरू हुए। मैंने खुद का कोविड-19 टेस्ट करवाया। दुर्भाग्य से रिजल्ट पाॅजिटिव निकला। डॉक्टरों की सलाह से मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏🏼🍀❤️

A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani) on Sep 11, 2020 at 4:22am PDT

 

आफताब आगे कहते हैं, 'जो भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं वह कृपया अपनी जांच करवाएं। आपके समर्थन और शुभकामनाओं के साथ मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। जितना संभव हो उतना मास्क और सैनिटाइज़र का उपयोग करें क्योंकि यह जीवन को बचा सकता है।' गौरतलब है कि एक महीने पहले आफताब एक नन्हीं परी के पिता बने हैं। 

Related News