14 MARSATURDAY2026 12:45:09 PM
Nari

10 साल की बच्ची बनी 'अहिल्या', हजारों बच्चों को ऑडिशन में छोड़ा पीछेे

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 04 Jan, 2021 02:41 PM
10 साल की बच्ची बनी 'अहिल्या', हजारों बच्चों को ऑडिशन में छोड़ा पीछेे

एक्टिंग की दुनिया में पैर जमाना आज के समय में कोई आसान बात नहीं है। इसके लिए हजारों की गिनती में लोग ऑडिशन देने आते हैं लेकिन सेलेक्ट सिर्फ वही होता है जिसमें कुछ अलग बात होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बताएंगे जो हजारों लड़कियों को पीछे छोड़कर सोनी टीवी पर शुरू होने वाले टीवी सीरियल 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'अहिल्याबाई' में अहिल्या का किरदार निभाने वाली अदिती जलतरे की।

PunjabKesari

10 साल की है अदिती

अदिती जलतरे का जन्म 9 सितंबर 2011 को नागपुर (महाराष्ट्र) में हुआ था। अदिती की उम्र 10 साल है और उन्होंने कई कमर्शियल एड में भी काम किया है। 

1000 से ज्यादा लड़कियों को छोड़ा पीछे 

पीरियड ड्रामा सीरियल 'अहिल्याबाई' में अहिल्या के रोल के लिए 1000 से भी ज्यादा लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था। इस शो के लिए ऑडिशन का प्रोसेस 8 महीने तक चला था। जो कि काफी मुश्किलों से भरा हुआ था। ऑडिशन के दौरान चाइलड आर्टिस्ट को कई शाॅटलिस्टिंग और मॉक फोटोशूट से गुजरना पड़ा था। 

PunjabKesari

चैलेंजिंग है अहिल्याबाई का रोल- डायरेक्टर 

शो के डायरेक्टर जैक्सन सेठी का कहना है, 'अहिल्याबाई का रोल एक बच्ची के लिए बेहद चैलेंजिंग है। इसके रोल को ऑथेंटिक बनाए रखने के लिए एक मासूमियत की जरुरत है। मुझे लगता है कि अदिति के रूप में हमें वो मिल गया है। वो इस रोल के लिए आइडल च्वॉइस हैं। अहिल्याबाई के बचपन का किरदार निभाने के लिए वो परफेक्ट है।' 

मराठा सम्राट की रानी पर आधारित कहानी

टीवी पर जल्द शुरू होने वाले सीरियल 'अहिल्याबाई' में अहिल्या और उनके ससुर के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि किस तरह एक गांव की लड़की मराठा सम्राट की रानी बन जाती है। 

PunjabKesari

इस शो से की थी अदिती ने करियर की शुरूआत

साल 2019 में अदिती ने मराठी शो 'सिंधू' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा अदिती 'मेरे साईं' और 'रूप' में गेस्ट अपीरियंस के तौर पर नजर आई थी।

Related News