18 APRTHURSDAY2024 11:48:22 PM
Nari

भूलकर भी किसी से शेयर ना करें अपनी ये चीजें, वर्ना...

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Dec, 2020 12:04 PM
भूलकर भी किसी से शेयर ना करें अपनी ये चीजें, वर्ना...

लोग ज्यादातर दूसरों की चीजें इस्तेमाल करने व उन्हें अपनी चीजें दे देते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती है, जिन्हें किसी को देने व लेने से बचना चाहिए। असल में, किसी की चीजों को यूज करने से उसके नेगेटिव प्रभाव खुद पर हावी हो सकते हैं। यह वास्तुदोष उत्पन्न करने के साथ जीवन में मुसीबतों को न्योता देने का काम करते है। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिसके लिए खास ध्यान देने की जरूरत होती है...

1. रूमाल

किसी का रूमाल इस्तेमाल करने के पीछे तार्किक और वैज्ञानिक कारण होते हैं। पहला तो किसी का इस्तेमाल किया हुआ रूमाल गंदा व बैक्टीरिया से भरा होने से इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। दूसरा किसी अन्य का रूमाल यूज करने से संबंधों में खटास आने का कारण बनता है। 

2. जूते- चप्पल

वास्तु के अनुसार, अगर कभी भी किसी के जूते-चप्पल पहने से बचना चाहिए। असल में, दूसरे के फुटवियर से निकले वाले नेगेटिव एनर्जी खुद पर हावी हो सकती है। ऐसे में इससे दूसरे व्यक्ति का दुर्भाग्य व परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। 

PunjabKesari

3. पहने हुए कपड़े

अक्सर लोग अपने भाई-बहन व दोस्तों के कपड़े शेयर करना पसंद करते हैं। मगर अपने पुराने कपड़े किसी को देने व लेने से बचना चाहिए। नहीं तो इससे दूसरे व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा आप भी आ सकती है। 

4. बिस्तर या रूम

अक्सर लोग मेहमानों के घर आने पर उन्हें रात को रहने के लिए अपना बिस्तर या रूम देते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, किसी का रूम इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे वास्तुदोष पैदा होने के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

PunjabKesari

5. अपना लक्की चार्म

अक्सर आपने किसी से अपने लक्की चार्म के बारे में कहते हुए सुना होगा। असल में, यह कोई चीज या कोई विशेष व्यक्ति हो सकता है। मगर ऐसी चीजों के बारे में किसी को बताने व शेयर करने की गलती नहीं करनी चाहिए। नहीं तो जीवन में नुकसान व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

6. पेन

आमतौर पर लोग किसी का पेन इस्तेमाल करने के बाद उसे लौटाना भूल जाते हैं। मगर इससे दोनों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कभी भी किसी को अपना पेन यूज करने ना दें। साथ ही किसी अन्य का पेन इस्तेमाल करने से बचें। 

7. हाथ की घड़ी

हाथ पर पहनी घड़ी व्यक्ति पर अपना नेगेटिव व पॉजीटिव प्रभाव डालती है। इससे कार्यों में बांधाएं पैदा होने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में गलती से भी किसी को अपने पहनी हुए घड़ी देने व उसकी वॉच पहनने से बचें। 

PunjabKesari

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Related News