23 APRTHURSDAY2026 10:23:31 AM
Nari

दर्दनाक हादसा... ट्रक से टकराई  स्कूल बस, 13 बच्चों की मौके पर मौत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Jan, 2026 06:26 PM
दर्दनाक हादसा... ट्रक से टकराई  स्कूल बस, 13 बच्चों की मौके पर मौत

नारी डेस्क:  दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है।  एक ट्रक और स्कूल मिनी बस की टक्कर में कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने  बताया कि 11 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 

यह भी पढें: नेहा कक्कड़ ने पहले की ब्रेक की घोषणा फिर डिलीट किया पोस्ट
 

 अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब सात बजे यह घटना तब हुई जब बस जोहानिसबर्ग में प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के छात्रों को ले जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों को ले जा रही मिनी बस अन्य वाहनों से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी तभी वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। 
 

यह भी पढें: नोएडा में डूबे इंजीनियर की मौत से टूटे पिता
 

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी। गौतेंग आपातकालीन सेवा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बस चालक भी शामिल है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मदद का निर्देश दिया। 

Related News