20 APRSATURDAY2024 6:39:32 AM
Nari

बच्चे से करवाएं ये 8 असरदार एक्सरसाइज, जल्दी उतर जाएगा चश्मा

  • Updated: 10 Jan, 2018 12:16 PM
बच्चे से करवाएं ये 8 असरदार एक्सरसाइज, जल्दी उतर जाएगा चश्मा

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए : बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी कम होना आम है लेकिन आजकल छोटी उम्र के बच्चों में भी यह समस्या खूब देखने को मिल रही है। इसका सबसे बड़ा कारण हमारा दिनों-दिन बदल रहा लाइफ स्टाइल है। आज बढ़ती टेक्नॉलाजी के कारण बच्चे अपना ज्यादातर  समय खेल-कूद से हटाकर मोबाइल फोन, गेम्स और घंटों कंप्यूटर या टेलीविजन देखने में बिता रहे है।यहीं वजह की आजकल बच्चों की छोटी उम्र में ही मोटे-मोटे चश्मे लग रहें है। माना कि लाइफ में थोड़ा एंटरमेंट के होना चाहिए लेकिन फिट रहने के लिए एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज न केवल शरीर को फिट रखती है बल्कि आंखों की रोशनी को भी तेज बनाए रखती है। अगर आपके बच्चे को भी कम उम्र में चश्मा लग गया है और आप उसे जल्दी हटवाना चाहती है तो आज हम आपको 8 असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो चश्मा हटाने में काफी कारगर साबित होंगी। 


 
1. आंखों की सिकाई
सबसे पहले अपनी हथेलियों के हाथों से रगड़ें, जब तक वह अच्छे से गर्म न हो जाए। इसके बाद आंखों को बंद करके गर्म हथेलियों को आंखों पर रखें। ध्यान रखें कि आंखों पर हथेलियों का ज्यादा दवाब न पड़ने दें। इस एक्सरसाइज को 3 मिनट रोजाना करें।  आंखों से निकलते पानी की समस्या से राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

 

2. आंखों को बंद करें
अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह काफी मददगार एक्सरसाइज है। अपनी आंखों को 3-5 सेकेंड के लिए पूरी तरह बंद रखें। इस प्रक्रिया को दिन में 7 बार इस्तेमाल करें। इससे आंखों को रेस्ट मिलेगी और आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी। 

 

3. आंखों को आराम दें
दो छोटे तौलिए लेकर एक को गर्म में और दूसरे तौलिए को ठंडे पानी में भिगो लें। अब एक तौलिए से अपनी आंखों की भौंहों, बन्द आंख की पुलतियों और गालों को हल्के से दबाए।  ऐसा एक बार गर्म और दूसरी बार ठंडे तौलिए से आराम दें। 

 

4. ऊपरी पुतलियों को दबाएं
यह काफी आसान एक्सरसाइज है। अपने हाथों की तीन उंगुलियों से आंखों की ऊपरी पुतलियों को दबाएं। ऐसा कम से कम 1-2 सेकेंड के लिए करें। इससे भी काफी फायदा मिलेगा। 

 

5. आंखों को घुमाएं
अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा समय निकालकर अपनी आंखों को घड़ी की दिशा में घुमाएं। फिर बीच-बीच में अपनी आंखों की पतलों को झपकाते रहें। 

 

6. नजर केंद्रीत करें
किसी दूर पड़ी वस्तु पर अपनी नजर को टिकाएं, फिर इसके बाद सिर को बिना घुमाएं धीरे-धीरे उस वस्तु से थोड़ी पास पड़ी किसी दूसरी वस्तु पर अपनी नजर को फोकस करें। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।    आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे ये फूड्स

 

7. पेंसिल से ध्यान केंद्रीत करें
अपनी आंखों के सामने एक हाथ की दूरी पर एक पेंसिल पकड़कर रखें। फिर धीरे-धीरे उस पेंसिल को अपने नाक के पास लाएं। अपनी आंखों से लगातार पेंसिल को देखने की कोशिश करें। इससे आंखों की रोशनी तो तेज रहेगी साथ ही जिन बच्चों में किसी चीज पर ध्यान नहीं रहता, उनके लिए भी यह प्रक्रिया काफी बेस्ट है। इसे 10 बार ट्राई करें।  

 

8. आंख को ऊपर-नीचे घुमाएं
आंखों को एक ही स्टेज में न रखें बल्कि उन्हें ऊपर और नीचे की ओर घुमाते रहे। फिर आंखों को दाए-बाए घुमाएं। ध्यान रखें कि आंखे जितना किनारे जा सकती है तो उन्हें वहां तक लेकर जाएं। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News