26 APRFRIDAY2024 2:08:16 PM
Nari

खूबसूरती में विदेशी कंट्री को भी मात देते हैं भारत के ये 7 Travel Destination

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 Jul, 2018 11:03 AM
खूबसूरती में विदेशी कंट्री को भी मात देते हैं भारत के ये 7 Travel Destination

भारत में घूमने-फिरने के लिए खूबसूरत जगहें होने के बावजूद भी लोग घूमने के लिए पेरिस, स्कॉटलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और लंदन जैसी कंट्री में जाते हैं। खूबसूरत लोकेशन्स और प्रकृति के अद्भुत नजारों में कुछ पल कौन नहीं बिताना चाहता। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत की बहुत-सी जगहें विदेशी कंट्री को भी मात देती हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि किसी भी मामले में विदेशी कंट्रीयों से कम नहीं है। भारत के इन खूबसूरत शहरों में आपको काफी कुछ नया सीखने और देखने को मिलेगा। गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए यह सबसे बेहतरीन डेस्टीनेशन है।
 

1. कोडाइकनाल
कोडाइकनाल की विशाल और बड़ी चट्टाने, मूर्तियां देखकर आप असली फैंटसीलैंड को भूल जाएंगे। इसके अलावा आप यहां पर खुबसूरत नजारे, पहाड़, झीलें, नदियां, झरनें और वोटिंग का एक साथ मजा ले सकते है।

PunjabKesari

2. नैनीताल
बर्फ की चादर से ढके नार्निया का मजा तो हर कोई लेना चाहता है लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है। मगर भारत के नैनीताल में आप ऐसा नजाका देख सकते हैं। अगर आप नैनिताल फरवरी में जाएंगे तो आपको बर्फबारी देखने को मिलेगी, जिसमें आप नार्निया शहर का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

3. महाराष्ट्र, पंचगनी
पहाड़ों की रानी कहा जाने वाला यह खूबसूरत हिल स्टेशन 5 पहाड़ों से घिरा है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, सुहावना मौसम, झरनें और पारंपरिक चीजें देखकर आपका मन बार-बार यहां आने को करेगा।

PunjabKesari

4. आंध्र प्रदेश, हॉर्सले हिल्स
आंध्र प्रदेश के हॉर्सले हिल्स का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता। यहां आप जॉरविंग, रेप्लिंग और ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां मोंगे, गुलमोहर, नीली गुलमोहर और यूकेलिप्टस के पेड़ देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari

5. उत्तराखंड, रानीखेत
उत्तराखंड के रानीखेत में आप प्राकृतिक नजारों के साथ पैराग्लाइडिंग, बाइकिंग और राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां का झूला देवी मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध है।

PunjabKesari

6. महाराष्ट्र, मालशेज घाट
महाराष्ट्र का मालशेज घाट भी खूबसूरती में विदेशी कंट्री को मात देता है। यहां आप ऐतिहासिक और पुराने किलों का तुफ्त उठा सकते हैं। यहां का शिवनेरी और हरीशचंद्रगढ़ किला सबसे मशहूर है।

PunjabKesari

7. सिक्किम, पेलिंग
विदेशी कंट्री का मजा लेने के लिए आप सिक्किम के पेलिंग शहर में भी जा सकते हैं। यहां आपको विदेशी कंट्री की तरह झील, मठ, पहाड़, झरने और वन्य जीवन देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News