09 FEBMONDAY2026 7:15:33 PM
Nari

खूबसूरत होंठों के लिए ऊंटों को भी नहीं छोड़ा, करवा दिए Botox, खुली पोल हुआ भारी जुर्माना

  • Edited By Monika,
  • Updated: 09 Feb, 2026 06:20 PM
खूबसूरत होंठों के लिए ऊंटों को भी नहीं छोड़ा, करवा दिए Botox, खुली पोल हुआ भारी जुर्माना

नारी डेस्क : सऊदी अरब में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े कैमल ब्यूटी और स्पोर्ट्स फेस्टिवल में इस साल एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किंग अब्दुल अजीज कैमल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रहे 40 ऊंटों को बोटॉक्स और हार्मोन इंजेक्शन दिए जाने के आरोप में अयोग्य करार दिया गया है। ज्यूरी ने जांच के बाद पाया कि इन ऊंटों की सुंदरता कृत्रिम तरीके से बढ़ाई गई थी।

क्या है किंग अब्दुल अजीज कैमल फेस्टिवल?

भव्य आयोजन की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इसे Abdulaziz Camel Festival के नाम से भी जाना जाता है। यह फेस्टिवल हर साल सऊदी अरब में आयोजित किया जाता है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली हुई है। करीब 40 से ज्यादा दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में दुनियाभर की नस्लों के ऊंट हिस्सा लेते हैं।

PunjabKesari

करोड़ों की इनामी राशि के लिए होती है प्रतियोगिता

इस फेस्टिवल में ऊंटों के मालिक लगभग 49 मिलियन पाउंड (करीब 65 मिलियन डॉलर) की इनामी राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। ऊंटों का चयन उनके सिर, गर्दन, कूबड़, चेहरे की बनावट, चाल और मुद्रा के आधार पर किया जाता है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

कैसे पकड़ी गई धांधली?

राजधानी रियाद के उत्तर-पूर्वी रेगिस्तान में आयोजित इस प्रतियोगिता में ज्यूरी ने इस बार ‘विशेष और उन्नत तकनीक’ का इस्तेमाल किया। जांच के दौरान सामने आया कि दर्जनों ऊंटों को बोटॉक्स और हार्मोन इंजेक्शन दिए गए थे, ताकि उनकी मांसपेशियां मजबूत दिखें और नाक, मुंह, होंठ, गर्दन व कूबड़ का आकार बड़ा लगे।

PunjabKesari

चार चरणों में होता है फेस्टिवल

यह कैमल फेस्टिवल चार चरणों में आयोजित किया जाता है, जिसमें वार्म-अप राउंड, रेसिंग राउंड, मैराथन राउंड और प्रोडक्शन व क्लोज़िंग राउंड शामिल होते हैं। इन प्रतियोगिताओं के साथ-साथ फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं, जो इसे और भी भव्य बनाती हैं।

यें भी पढ़ें : नहीं पीते रेड वाइन तो आज से पीना शुरू कर दें? जानें एक गिलास पीने के फायदे

कहां होता है आयोजन?

यह फेस्टिवल हर साल सऊदी अरब के तैफ शहर में आयोजित किया जाता है जो मक्का से करीब 68 किलोमीटर और जेद्दाह से 134 किलोमीटर दूर है। भारत से जेद्दाह और मक्का के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है, जहां से सड़क मार्ग द्वारा तैफ पहुंचा जा सकता है।

PunjabKesari

40 ऊंटों को प्रतियोगिता से किया गया बाहर

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, 40 ऊंटों को बोटॉक्स इंजेक्शन और अन्य कॉस्मेटिक टच-अप्स करवाने के कारण कैमल ब्यूटी कॉन्टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। प्रतियोगिता की लीगल कमेटी के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ऊंटों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है। नियमों के मुताबिक, ऊंटों में फिलर्स, बोटॉक्स या हार्मोन इंजेक्ट करने पर 1 लाख सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं, ऊंटों की पूंछ काटने या उन्हें रंगने जैसी हरकतों पर 30 हजार रियाल तक का जुर्माना हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ मालिक अपने ऊंटों को दूसरों से अलग और ज्यादा आकर्षक दिखाने के लिए कोलेजन लिप फिलर्स का इस्तेमाल कर उनके होंठों को खिंचवाते हैं। इसके अलावा कृत्रिम तरीके से मांसपेशियां बढ़ाना और रबर बैंड के जरिए शरीर के अंगों को फुलाना जैसी तरकीबें अपनाई जाती हैं, ताकि ऊंट ज्यादा प्रभावशाली नजर आएं और प्रतियोगिता जीतने की संभावनाएं बढ़ सकें।
 

Related News