27 APRSATURDAY2024 12:41:29 AM
Life Style

इन 5 मर्दों के प्यार में पूरी तरह लट्टू हो जाती है महिलाएं

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 10 Jun, 2020 10:48 AM
इन 5 मर्दों के प्यार में पूरी तरह लट्टू हो जाती है महिलाएं

हर किसी के दिल में अपने लाइफ पार्टनर को लेकर अलग ख्वाहिश होती है। हममें से कुछ अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर तो कुछ अपने अनुकूल जीवन साथी की तलाश करते हैं। वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी है जो लड़कों को उनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से जज करती है। मगर हर किसी को उसकी इच्छा मुताबिक पार्टनर मिलना भी मुश्किल है। अगर आप भी ऐसा पार्टनर चाहती है जो बातों व अपनी पर्सनैलिटी के साथ-साथ अपने स्वभाव से सभी को दीवाना बना लेता हो तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही 5 राशि के मर्दों के बारे में बताते है जो आपकी इन सब उम्मीदों पर खरा उतरते है। इतना ही नहीं, लड़कियां इनपर लट्टू भी जल्दी हो जाती है।   

 

मिथुन

मिथुन राशि के लड़के प्यार के मामले ज्यादा ही लकी होते है क्योंकि इन्हें प्यार पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करवी पड़ती। दरअसल, इनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी पर लड़कियां खुद ब खुद मर मिटती है। लड़कियां मिथुन लड़कों की बातें और रोमांटिक स्वभाव से जल्द ही इम्प्रेस हो जाती है जिस वजह से इन्हें लड़कियां पटाने के लिए ज्यादा मुश्कत नहीं करनी पड़ती। 

PunjabKesari

सिंह

सिंह राशि के लड़के दिल से बहुत अच्छे होते है और अपने साथ जुड़े लोगों का खास ख्याल रखती है। बस लड़कियां इनकी इसी खूबी पर मर मिटती है। खास बात है कि सिंह राशि के लड़के जल्द ही दूसरों पर अपनी अच्छी छाप छोड़ देते है। इऩका बात करने का अंदाज और दयालु स्वभाव लड़कियों से झट से दीवाना बना देता है। 

तुला

तुला राशि के मर्द दिखने में काफी आकर्षित होते हैं जिसपर लड़कियां जल्दी मर मिटती है। इनका अंदाज दूसरे मर्दों से काफी अलग होता है और इनके लिए प्यार काफी मायने रखता है। लड़कियां इनके साथ बेफिक्र होकर प्यार कर सकती है क्योंकि यह पार्टनर को धोखा नहीं देते क्योंकि प्यार इनके लिए जीवन का एक भावनात्‍मक पहलू होता है। हालांकि यह स्वभाव में थोड़े शर्मिंले होते है लेकिन लड़कियों को इम्प्रेस कर ही लेते है। 

PunjabKesari

मकर

इनके आकर्षित व्‍यक्तित्‍व के कारण लड़कियां खुद ब खुद इनकी तरफ खिंची चली आती है। मकर राशि के मर्द दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने की कला बखूबी जानते है। यह खुद तो खुश रहते ही है लेकिन अपने साथ वालों को भी पूरा खुश रखती है। बस लड़कियां इनकी इसी खूबी पर फिदा होती है। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले मर्द अपने खास व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है और ये हर परिस्थिति को हैंडल करना जानते हैं। सबसे बड़ी बात है कि प्यार के मामले में यह हमेशा वफादार रहते है और कमिटमेंट से बिल्कुल नहीं डरते है। बस लड़कियां इनकी इन्हीं दो खूबियों की दीवानी हो जाती है। 

PunjabKesari

Related News