30 APRTUESDAY2024 8:56:54 AM
Life Style

बुरी मानी जाने वाली ये आदतें हैं बहुत फायदेमंद

  • Updated: 20 Nov, 2017 02:05 PM
बुरी मानी जाने वाली ये आदतें हैं बहुत फायदेमंद

हर इंसान मेें अलग-अलग आदतें होती हैं। बच्चों को तो बचपन से ही आदतों को सुधारने के लिए रोक-टोक की जाती है कि क्या अच्छा है और क्या बुरा, लेकिन जाने- अनजाने कुछ बुरी आदतें भी अच्छी साबित हो सकती हैं। जिससे हमारा भला हो जाता है। आइए जानें बुरी लगने वाली ये आदतें भी हो सकती हैं अच्छी। 

गपशप
कुछ लोग बहुत बोलते हैं, इन्हीं कारण इनको बातूनी भी कहा जाता है। इसी आदत के कारण लोग इस तरह के लोगों से बात कम करना पसंद करते हैं। यह आदत भी बहुत फायदेमंद हो सकती हैं। इससे लोग दूसरों की बातें बड़े आराम से सुनते हैं, जिससे एकाग्रता बढ़ती है, दूसरा दूसरों के बारे में जानने की ललक दिमाग तेज करने का कम करती हैं, तीसरा दूसरों से बात मन चिंता मुक्त हो जाता है। 

टीवी और मोेबाइल में व्यस्त रहना
आजकल लोग परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा मोबाइल और टी वी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन तय समय तक मोबाइल चलाने से दिमाग की एक्सरसाइज होती है। इससे तनाव भी कम होता है। 

जल्दबाजी करना
कुछ लोगों की आदत होती है कि हर काम हड़बड़ाहट में करना। इसे बुरी आदतों में से एक माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि जिन लोगों में ये आदतें होती हैं वे फुर्तीले होते हैं, इसका दूसरा फायदा है कि इससे आप फिट भी रहते हैं। 

ज्यादा सोना
बहुत से लोग सुबह देर से उठते हैं, अलार्म बजने के बाद भी घंटा अपनी नींद पूरी करते हैं। जबकि कम सोने की आदत अच्छी मानी जाती है। आप शायद यह नहीं जानते कि अधिक सोने से सोचने की शक्ति,सीखने की क्षमता और काम करने की क्षमता बेहतर हो जाती है। 
 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News