27 APRSATURDAY2024 5:06:20 AM
Life Style

Corona Lockdown: 20 महिलाओं के साथ थाइलैंड के राजा ने किया खुद को आइसोलेट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Mar, 2020 01:59 PM
Corona Lockdown: 20 महिलाओं के साथ थाइलैंड के राजा ने किया खुद को आइसोलेट

महामारी कोरोना वायरस से से बचने के लिए लोग घरों में बंद हो गए हैं। देशभर में लॉकडाउन के चलते लोग घरों में बोर हो गए हैं। कुछ लोग क्वारंटाइन में खाना बना रहे हैं तो कुछ अपने पुराने शौक पूरे कर रहे हैं। मगर, हर किसी के लिए आइसोलेशन ऐसा नहीं है।

PunjabKesari

दरअसल, थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोरन ने भी खुद को आइसोलेट किया लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा। उन्होंने खुद को एक शानदार होटल के कमरे में आइसोलेट किया हुआ है और इस दौरान वो अपनी सहवासनियों (ऐसी औरतें जिनके साथ फिजिकल रिलेशन तो होते हैं लेकिन शादी नहीं होती) को साथ ले गया है।

PunjabKesari

67 साल के थाई राजा राजा महा ने जर्मनी के एक आलीशान होटल को ही अपना 'किला' बना लिया है। होटल के अंदर बने उनके 'हरम' में 20 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा राजा महा अपने साथ कई नौकर भी लेकर गए हैं। उन्होंने स्थानीय डिस्ट्रिक्ट कॉउन्सिल से परमिसन लेने के बाद इस पूरे होटेल को बुक किया। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी चारों पत्नियां भी उनके साथ आइसोलेशन में हैं या नहीं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर राजा के कोरोना संकट में छोड़कर विदेश जाने पर जनता में काफी रोष है। यही नहीं, थाइलैंड में 'Why we need a king' ट्रेंड कर रहा है। 12 लाख से ज्‍यादा लोगों ने पिछले 24 घंटे में ट्वीट किया है। थाई में राजा की आलोचना करने पर 15 साल की कैद की सजा है लेकिन लोगों इस नियम को तोड़ते हुए अपने किंग के आइसोलेट पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि अब तक थाइलैंड में कोरोना वायरस के 1245 मामले सामने आए हैं।

Related News