बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग के तो लाखों लोग दीवाने है। कोई उनकी एक्टिंग तो कोई उनके ड्रैसिंग स्टाइल का दीवाना है लेकिन आज हम आपको उनके नाम से चलने वाली ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं। यह ट्रेन उनके फ्रैंस ने नहीं बल्कि उनके सम्मान में चलाई गई है।
जहां रणवीर और दीपिका की शादी की खबरें तेजी से आ रही हैं। वहीं, अब स्विट्जरलैंड में रणवीर सिंह के नाम पर एक Train शुरु कर दी गई है। स्विट्जरलैंड में 3 मई को इस ट्रेन की शुरुआत खुद रणवीर सिंह ने की। रणवीर ने इंस्टा अकाउंट अपने खास पल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Ride with me!
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्विट्जरलैंड टूरिज्म डिपार्टमेंट के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसीलिए उनके सम्मान में यह काम किया गया है। रणवीर सिंह के नाम पर चलने वाली यह ट्रेन टूरिस्ट के लिए खोली गई है, जिसमें वह स्विट्जरलैंड के टूरिस्ट प्लेस का सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन का नाम 'रणवीर ऑन टूर' है।
इस ट्रेन की शुरुआत करने से पहले स्विट्जरलैंड के टूरिज्म विभाग की ओर से रणवीर और दीपिका को उनके देश में शादी करने का ऑफर मिला था, जिसका का खर्चा वही उठाने वाले थे। रणवीर सिंह पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनके लिए किसी देश ने यह कदम उठाया है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP