बेटी की शादी का दिन जितना खास मां-बाप के लिए होता है, उससे कई ज्यादा खुशी दुल्हन के भाईयों को होती है। जहां दुल्हन शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ प्री-वैडिंग शूट करवाती है, वहीं शादी के इस पल को यादगार बनाने के लिए हर एक मूमेंट को कैमरे में कैद कर लेना चाहती है, ताकि यह पल उसकी जिदंगी में हमेशा यादें बनकर रह सकें।
शादी की एलब्म में मां-बाप और भाई-बहन की तस्वीरें केवल रस्मों के दौरान ही दिखाई देती है लेकिन अगर आप अपने भाईयों के साथ रस्मों से अलावा कुछ स्पैशल शूट करवाना चाहती है तो आज हम भाई के साथ फोटोशूट के कुछ तरीके और पोज बताएंगे, जो आपकी शादी की एलब्म को और भी खास बना देंगे।

1. बहन की शादी में भाई बेहद ही एक्साइटेड होता है। वह शादी के दौरान हो रही सभी रस्मों को अपने कैमरे में कैद रखना चाहती है। तो क्यों न आप इसी फोटोशूट को अपनी एलब्म का हिस्सा बना लें।

Picture Credits: Preach Art Weddings
2. शादी के दिन भाईयों को जितनी खुशी होती है, उतनी ही शादी की तैयारियों लेकर चिंता लगी रहती है। मगर आप टेंशन से फ्री होकर अपनी बहन के साथ ऐसा फोटोशूट भी करवा सकते है।

Picture Credits: Avnish Dhoundiyal Photography
3. मेहंदी फंक्शन के समय आप अपनी बहन के साथ ऐसा क्यूट फोटोशूट भी करवा सकते है, जो जिदंगीभर यादगार रहेगा।

Picture Credits: Plush Affairs
4. ग्रैंड एंट्री के समय आप बिंदास फोटोशूट भी करवा सकते है। जैसे बाइट पर बहन को बैठाकर ग्रैंड एंट्री फोटोशूट करवाएं।

Picture Credits: Fotowalle
5. अगर आप सिंपल ग्रैंड एंट्री फोटोशूट को यूनिक बनाना चाहते है तो ऐसा शूट एलब्म में जरूर रखें।

Picture Credits: Through The Barrel Photography
6. जयमाला के समय भी आप अपने भाईयों के साथ फोटोशूट करवा सकती है।


Picture Credits: The Royal Affair
7. जहां बहन-भाई के बीच लड़ाई- मस्ती होती है, वहीं इस रिश्ते में इमोशन भी काफी होते है। अगर आप अपने भाई के साथ इस इमोशनल पल को कैद करना चाहती है तो इस तरह फोटोशूट करवाएं।