20 APRSATURDAY2024 3:39:04 AM
Life Style

114 साल पुराना है आईस क्रीम कोन, जानिए कैसे हुआ इसका अविष्कार

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 08 Sep, 2018 04:35 PM
114 साल पुराना है आईस क्रीम कोन, जानिए कैसे हुआ इसका अविष्कार

आईस क्रीम खाना बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी को बहुत पसंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इसका अविष्कार कब और कैसे हुआ तो चलिए जानते हैं आईस क्रीम कैसे हमारे बीच आई।  सर्वप्रथम ईसा पूर्व 618 से 97 के बीच चीन में आईस क्रीम जैसी चीज खाई जाती थी। शांग के राजा टांग के पास 94 आईसमैन( आईस क्रीम जैसी चीज बनाने वाले) थे जो भौंस के दूध, आटे और कपूर से एक आईस क्रीम जैसी चीज बनाते थे। 


ईसा से 200 साल पूर्ण चीन में ही एक तरह की आईस क्रीम का आविष्कार हुआ जब दूध और चावल का एक मिश्रण बर्फ में पैक करने से जम गया था। माना जाता है कि रोमन सम्राट पहाड़ की चोटी से ताजा बर्फ लाने के लिए गुलाम भेजते थे जिसे स्वादिष्ट बनाकर परोसा जाता था जिसे एक तरह की आईस क्रीम काहा जा सकता है।

PunjabKesari
खोजी मार्को पोलो ने चीन की यात्रा के दौरान आईस क्रीम बनती देखी और सबसे पहले इटली के लोगों को इससे परिचित करवाया। सन् 1533 में इटली की राजकुमारी का विवाह फ्रांस के राजा हैनरी द्वितिय के साथ हुआ। वह अपने साथ कुछ इतालवी कुक भी ले आई थी जो जायकेदार बर्फ की रैसिपी जानते थे। 1660 में पैरिस के कैफे ने दूध, क्रीम, म्कखन और अंडे को फेंटकर आईस क्रीम बनाने की रैसिपी को प्राचारित किया।  

 

सन् 1671 में पहली बार ब्रिटने के शायसक चार्ल्स द्वितिय के पास आईस क्रीम पहुुंची। वह इससे इतने प्रभावित हुए कि आईस क्रीम बनाने वाेल अपने को इसकी रैसिपी  गुप्त करने के लिए आजीवन हर महीने 500 पाऊंड दिए। 

 

सन् 1744 में ऑक्सफोर्ड इंगलिश डिक्शनरी में पहली बार आईस क्रीम शब्द प्रकाशित हुआ। अमेरिका में क्वेकर मूवमैंट के लोग आइस क्रीम लेकर आए जो इंगलैंड से आकर वहां बस गए थे। बाल्टीमोर के दूध व्यापारी जैकब फसेल ने बड़े पैमाने पर आईस क्रीम उत्पादन शुरू किया जिससे यह आम आदमी तक पहुंच गई।

 

आईस क्रीम सनडे का आविष्कार 19 वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में तब हुआ जब अमेरिकी शहर इवनस्टोने में संडे यानी रविवार के दिन आईस क्रीम सोड़ा बेचने पर पाबंदी लगा दी गई। इस पाबंदी से बचने के लिए कुछ व्यापारियों ने सोड़ा को सिरप से बदल दिया और इस मिष्ठान का नाम संडे के दिन पर आईस क्रीम संडे रख दिया। 

 

114 साल पुराना है आईस क्रीम कोन 

PunjabKesari

आईस क्रीम कोन को अब 114 साल हो चुके हैं और शुरू से अब तक इसका आकार बहुत ज्यादा नहीं बदला है। एेसा इसलिए क्योंकि कोन पैकेजिंग एक बेहद पर्यावरण हितैषी ढंग है। इससे जरा भी चरा पैदा नहीं होता क्योंकि आईस क्रीम के साथ कोन को भी खा लिया जाता है। इसके अलावा आईस क्रीम विक्रेता कम जगह में ही एक के ऊपर एक रख कर कई सौ कोन स्टोर कर सकते हैं। 

 

कोन का अाविष्कार किसने किया

माना जाता है कि एक सीरियाई नागरिक अर्नैस्ट ई. हमवी ने आईस क्रीम को का आविष्कार किया था। वैसे यह आविष्कार भी संयोगवश हुआ था। दरअसल, 1904 में अमेरिका के सेंट लुइस वर्ल्ड फेयर के दौरान वाफल बेच रहे अर्नैस्ट का बूथ एक आईस क्रीम बेचने वाले बूथ के बगल में लगा था। अचानक आईस क्रीम वाले के पास बर्तन कम पड़ गए। उसी मदद के लिए अर्नैस्ट ने आईस क्रीम डालने के लिए वाफल को लपेट दिया औरक इसकी के साथ क्रीम कोन का जन्म हो गया। 

PunjabKesari

आने वाेल दशकों के दौरान आविष्कारकों ने कोन के मूल डिजाइन में कुछ बदलाव करने के प्रयास किए। 1930 के दशक में एेसे एक आईस क्रीम कोन बनाया गया ताकि आईस क्रीम पिघल कर भी उससे ना गिरे। यह एक बड़े कटोरे जैसे आकार का था जिसके बीच में आईस क्रीम डाली जाती थी और कोन की तरह वह बाहर को निकली नहीं होती थी। 

 

कुछ अन्य बदलाव करने के प्रयास भी किए गए परंतु आज तक उनमें से कोई भी लोकप्रिय नहीं हो सका। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News