26 APRFRIDAY2024 10:07:23 PM
Nari

जन्नत से कम नहीं टूरिस्ट के लिए यह खूबसूरत 'Sea Of Stars'

  • Updated: 23 Feb, 2018 06:23 PM
जन्नत से कम नहीं टूरिस्ट के लिए यह खूबसूरत 'Sea Of Stars'

घूमने-फिरने के शौकिन लोग नई-नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों तो पहाड़ या समुद्र देखने का बहुत शौक होता है। ऐसे में आज हम आपको खूबसूरत बीच के बारे में बताने जा रहें है। मालदीव में स्थित यह छोटा सा 'सी ऑफ स्टार्स' में जन्नत से कम नहीं लगता। इसकी खूबसूरती देखकर आपका यहां से जाने का मन नहीं करेगा। अगर आपको भी पानी के किनारे बैठने और शांत माहौल में रहने अच्छा लगता है, तो आप इस द्वीप पर जाकर खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते है।

PunjabKesari

रात के समय इस बीच के किनारे नीले कलर के स्टार्स दिखाई देते है, जिसके कारण इसे सी ऑफ स्टार्स कहा जाता है। दरअसल ऐसा प्राकृतिक रासायनिक के कारण होता है। पानी में मौजूद समुद्री सूक्ष्मजीवों की नीली ल्यूमिनिसंस विषाक्त पदार्थों का उत्पादन करते हैं। रात के समय यह पदार्थ चमकने लगते है और स्टार्स की तरह दिखाई देते है।

PunjabKesari

मालद्वीप के वाधू आइलैंड पर मौजूद यह बीच रात के समय यह समुद्र बेहद रोमांटिक हो जाता है। आप यहां पार्टनर के साथ बैठ के खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते है। टूरिस्ट इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिे दूर-दूर से यहां आते है।

PunjabKesari

इसके अलावा आप यहां बोट में बैठकर समुद्र के बीच जाकर खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते है। कुछ टूरिस्ट तो यहां आकर स्टार्स के बीच बाथ का मजा भी लेते है। समुद्र के किनारों का मजा लेने के लिए आप यहां कि होटल में भी भी रूक सकते है। समुद्र किनारे बने इस होटलों से खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है।

PunjabKesari

अगर आप भी ऐसी किसी जगहें पर घूमने का प्लान बना रहें है तो आप यहां घूमने के लिए जा सकते है। पार्टनर के साथ घूमने के लिए तो यह जगहें सबसे बेस्ट है।

PunjabKesariPunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News