27 APRSATURDAY2024 2:41:45 AM
Nari

पेट में गैस बनने पर तुंरत करें ये उपाय, मिलेगी राहत!

  • Updated: 21 Apr, 2017 02:56 PM
पेट में गैस बनने पर तुंरत करें ये उपाय, मिलेगी राहत!

पंजाब केसरी(सेहत): सही समय पर खाना न खाने से कई बार पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना है। अधिकतर लोगों को पेट में गैस बनने की समस्या रहती है। इससे राहत पाने के लिए लोग दवाइयों का भी सेवन करते है। अगर आपको भी इस तरह की कोई परेशानी है तो घरेलू उपायों का अपनाएं। साथ में व्यायाम भी करें। आज हम आपको पेट की गैस के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।

1. सेब का सिरका
गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर पीएं। इससे तुरंत आराम मिलेगा।

2. पुदीना
पुदीना सेहत के लिए बहुत लाभदायिक होता है। इसका सेवन करने से कई परेशानियां दूर होती है। अगर आपके पेट में गैस बनती है तो पुदीना का जूस या फिर चटनी खाएं। इससे आराम मिलेगा।

3. नींबू
छोटा सा दिखने वाला है यह नींबू असर में बहुत काम का है। पेट में गैस बनने पर नींबू पानी या फिर नींबू की चाय पीएं। इससे राहत मिलेगी।

4. घरेलू नुस्खा
अगर आपको अधिक गैस की परेशानी है तो एक गिलास पानी में नींबू निचोड़कर उसमें थोड़ा सा काला नमक, जीरा, अजवाइन, 2 चम्मच मिश्री और पुदीने का रस मिलाकर पीएं। इससे पेट की गैस से छुटकारा मिलेगा। 

5. अजवाइन
पेट की गैस के लिए अजवाइन बहुत ही फायदेमंद है। पेट में गैस बनने पर गर्म पानी के साथ छोटा चम्मच अजवाइन लें। इससे एसिडिटी से तुंरत राहत मिलेगी।

Related News