26 APRFRIDAY2024 1:56:59 PM
Nari

दीपिका ही नहीं, इन 5 वजहों से हर लड़की करना चाहेगी ब्रेकअप

  • Updated: 28 Aug, 2017 04:20 PM
दीपिका ही नहीं, इन 5 वजहों से हर लड़की करना चाहेगी ब्रेकअप

कहते है कि प्यार ने इंसान सब कुछ भूल जाता है लेकिन यह प्यार भी तभी तक बरकरार रहता है, जब तक इस रिश्ते में कमिटमेंट जैसी कोई मांग नहीं होती है। जब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाती है तो करियर सामने आकर खड़ा हो जाता है। कमिटमेंट करने से केवल लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी डरती है। अब आप बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण को ही ले लीजिए। पिछले कुछ महीने दीपिका और रणवीर के ब्रेअकप की बातें सुर्खियों में थी। दीपिका अपने करियर पर काफी फोकस करती है तभी वह रणवीर को कमिटमेंट देने से डरती है। ऐसा केवल दीपिका ही नहीं बल्कि बहुत सी लड़कियां सोचती है। हम आपको बताएंगे कि आखिर कमिटमेंट की मांग पर ब्रेकअप की नौबत कैसे आ जाती है। 

 

1.  करियर ज्यादा जरूरी
मॉडर्न समय में लड़कों की तरह लड़के भी अपना करियर सवारने में लगी है। अपने रिलेशन से ज्यादा करियर को इम्पोर्टेंट मानती है। यहीं वजह कि वह जल्दी से कोई भी कमिटमेंट नहीं करती।

2.खुद पर निर्भर
हर कोई आजादी चाहता है। कोई भी अपनी लाइप में किसी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करना चाहता। इसलिए लड़कियां अपने आपको खुद पर निर्भर रखना चाहती ना कि दूसरों पर बोझ बनना पसंद करती है। 

3. जिम्मेदारियों से दूर
शादी के बाद भले ही लड़कों की लाइफ में खास बदलाव न आते हो लेकिन लड़कियों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारियां आ जाती है। लड़कियां इस जिम्मेदारी से बचने के लिए भी शादी जैसे कमिटमेंट में नहीं पड़ना चाहती। 

4. बढ़ती उम्र 
पहले समय में लोग छोटी उम्र में ही शादी कर लेते थे लेकिन आज लोगों कि सोच है कि सारी उम्र पड़ी है शादी कभी भी की जा सकती है। इसी तरह लड़कियां सोचती है कि पहले करियर बना लिया जाए शादी की बात बाद में देखेंगे। 

5. पहचान बनाना 
हर कोई अपना खास पहचान बनाना चाहता है। इसलियां ज्यादातर लड़कियां शादी से कमिटमेंट से डरती है। 
 

Related News