27 APRSATURDAY2024 3:18:04 AM
Nari

टूटी हड्डी को जल्दी जोड़ें ये 3 रामबाण नुस्खे

  • Updated: 05 Feb, 2017 05:38 PM
टूटी हड्डी को जल्दी जोड़ें ये 3 रामबाण नुस्खे

सेहत: हड्डी, यह हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। अगर हड्डियां फिट हो तो ऐसे में शरीर भी स्वस्थ और तदुंरूस्त रहता है। लेकिन कई बार क्या होता है कि हड्डियों में लचीलापन कम हो जाता है या फिर हड्डियां कमजोर पड़ जाती है जिससे कि चोट लगने पर हड्डी फ्रैक्चर हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि जब हड्डी टूट जाएं तो कुछ घरेलू तरीकों से हड्डी को जल्दी कैसे जोड़ा जा सकता है।

 

1.  देसी घी

दो चम्मच देसी घी, एक चम्चम गुड़ और एक हल्दी, इन सब को एक कप पानी में मिलाकर कर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसका पीएं। इस नुस्खे से हड्डी तेजी से जुड़ने में मदद मिलती है।

2. प्याज

एक चम्मच हल्दी को एक पिसे हुए प्याज में मिला कर एक कपड़े में बांध लें। फिर इस कपड़े को तिल के तेल में गर्म करें। फिर जहा हड्डी टूटी है वहा हल्के हाथों से इस कपड़े से सिकाई करें।

3. उड़द दाल

सबसे पहले हड़जोड़ की जड़ी-बूटी को सूखा कर उसमें उड़द की दाल मिला लें और अच्छी तरह पीस कर इनका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस लेप को टूटी हड्डी पर लगाएं और ऊपर से साफ कपड़ा बांध दें। इस क्रिया को कम से कम एक महिने तक अपनाएं। इस उपाय को करने से आपको काफी सुधार नजर आएगा।


जरूरी बात


हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम सबसे अधिक जरूरी है। इसलिए कैल्शियम वाली चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। जैसे- दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली आदि।

Related News