26 APRFRIDAY2024 7:08:39 PM
Nari

जानिए, गुलाबी झील का सच! (pics)

  • Updated: 20 Nov, 2016 12:38 PM
जानिए, गुलाबी झील का सच! (pics)

वैसे तो सभी को पता है कि पानी का कोई रंग नहीं होता है लेकिन दुनिया में कई समुद्र और झील ऐसी है, जहां पानी रंग होता है। जी हां, आज हम एक ऐसी ही झील की बात कर रहे है, जिसका पानी गुलाबी रंग का है। अपने इसी रंग के कारण यह झील दुनियाभर में मशहूर है। अब आप सोच रहे होगे कि इस झील का पानी गुलाबी क्यों है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे है कि इस झील का पानी ऐसा क्यो है। 

 


ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हिलर लेक गुलाबी पानी के लिए मशहूर है। वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में ऐसी बहुत खास जगहें है, जो टूरिस्टों को बनी और खींचती है लेकिन हिलर लेक काफी ज्यादा मशहूर है। यह झील बाकी झीलों के मुकाबले काफी छोटी है और इसका क्षेत्रफल केवल 600 मीटर का है। यह झील चारों तरफ से पेपरबार्क और यूकेलिप्टस पेड़ों से घिरी हुई है। हिलर लेक का गुलाबी रंग होने के पीछे एल्गी और बैक्टीरिया हैं, जो किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते। इस लेक में नमक काफी मात्रा में है लेकिन फिर भी यह झील तैराकी के लिए सेफ है। 

Related News