27 APRSATURDAY2024 12:23:21 AM
Nari

गर्मियों में इस तरह रखें स्किन का ख्याल

  • Updated: 19 May, 2018 12:23 PM
गर्मियों में इस तरह रखें स्किन का ख्याल

गर्मियों के मौसम में गर्म हवाएं चलती हैं जो सबसे ज्यादा चेहरे को प्रभावित करती हैं। कुछ समय तक धूप में रहने से चेहरा काला नजर आने लगता है। जो व्यक्ति की खूबसूरती को नष्ट कर देता है। एेसे में अपनी खोई रगंत को वापिस पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। एेसे में घरेलू चीजों का यूज करके गर्मयों में स्किन का ध्यान रखा जा सकता है। 


1. खीरा
खीरे के रस में दो चम्मच, मिल्क पाऊडर तथा एक अंडे की सफेदी में मिला कर नर्म पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, आधे घंटे बाद पानी से धो लें।

 

2. पपीता 
तैलीय त्वचा के लिए चेहरे पर पपीते का गूदा मास्क की तरह लगाएं लगाएं। इसमें एंजाइम्स होते हैं। यह एक शक्तिशाली क्लिंजर है। यह त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक होता है।

 

3.मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे को ठंडक और आराम मिलता है। 1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर लगाएं। 15 मिनट लगाने के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरा पहले की तरह खिला-खिला नजर आने लगेगा।

 

4. आलू
क्लींजिंग करने के लिए कच्चे आलू की स्लाइस लें। 5 मिनट के लिए इसको चेहरे पर रगड़ें। एेसा करने से गर्मियों में चेहरे का रंग साफ हो जाएगा।

 

5. तरबूज 
तरबूज का रस एक अच्छा स्किन टोनर है। इससे गर्मियों में होने वाले रूखेपन से छुटकारा मिलता है। यह त्वचा को ताजगी देता है। इसे नर्म बनाता है।

 

6. सनस्क्रीन लोशन
15 या 20 एस.पी.एफ वाला सनस्क्रीन लोशन लगाएं। यदि आपकी त्वचा को पिग्मैंटेशन या दाग धब्बों का खतरा है, तो अधिक एस.पी.एफ वाला लोशन लगाएं। धूप में जाने से 20 मिनट पहले इसे लगाएं ताकि यह त्वचा में अच्छे से मिल जाए।  याद रखें इसे धूप से प्रभावित सभी हिस्सों जैसे गर्दन के पीछे तथा बाजुओं पर लगाएं।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News