27 APRSATURDAY2024 1:36:06 AM
Nari

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है चीकू

  • Updated: 23 Feb, 2017 11:27 AM
सेहत के लिए काफी फायदेमंद है चीकू

सेहत: चीकू एक ऐसा फल है जो सर्दी, गर्मी दोनों मौसमों में खाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,विटामिन-ए, सी और आयरन जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते है। गर्भावस्था में भी चीकू खाने से बहुत फायदे होते है। दिल की बीमारी और कैंसर से बचने के लिए भी चीकू काफी फायदेमंद है। इसके अलावा चीकू के और भी कई फायदे हैं जो शायद आप जानते नहीं है।

- बालों की सुंदरता
चीकू खाने से बालों का टूटना और झड़ना बंद हो जाता है। इसके बीजों से निकला गया तेल सिर में लगाने से बाल मुलायम और खूबसूरत बन जाते हैं।

- आंखों के लिए फायदेमंद
इसमें विटामिन-ए पाया जाता है जो हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चीकू खाने से आंखों की बीमारी दूर होती हैं।

- वजन कम करना
इससे गैस्ट्रिक समस्या ठीक होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। इस तरह पेट पर फालतू चर्बी नहीं चढ़ती और वजन कंट्रोल में रहता है।

- स्किन के लिए जरूरी
चीकू में विटामिन-ई और काफी एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं जो हमारी स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे त्वचा सुंदर और कोमल बनती है और चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियां भी कम होती हैं।

- गुर्दे की पत्थरी
चीकू को अच्छी तरह मसल कर खाने से गुर्दे और ब्लैडर में होने वाली पत्थरी दूर होती है। 

- कब्ज से छुटकारा
चीकू में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो खाने को पचाने में मदद करते हैं। खाना अच्छी तरह पचने से कब्ज नहीं होती।

- हड्डियों की मजबूती
 इसमें कैल्शियम, फ़ास्फ़रोस और आयरन जैसे बहुत से पोषण तत्व पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों के लिए काफी जरूरी होते हैं। चीकू के सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

Related News