26 APRFRIDAY2024 9:54:16 PM
Nari

मां बनने का सुख दें यह एक उपाय!

  • Updated: 04 Feb, 2017 09:15 AM
मां बनने का सुख दें यह एक उपाय!

पेरेंटिंग:  हर शादीशुदा महिला के लिए मां बनना बहुत सुखद अहसास होता है। हर लड़की शादी के बाद इस सुख का आनंद लेना चाहती है पर कई बार अनेकों कोशिशों के बाद भी उसे मायूसी ही हाथ लगती है। कुछ लोग तो इस एक खुश्खबरी को पाने के लिए डाॅक्टरों के चक्कर लगाते थक जाते हैं और लाखों रूपया भी खर्च कर देते हैं पर एेसे में लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें नाकामयाबी ही हाथ लगती है। यह सब औरत की प्रजनन क्षमता और उसके साथी के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता पर निर्भर करता है। यदि आप नेचुरल तरीके से प्रजनन क्षमता को बढ़ाना चाहती हैंं तो इस घरेलू उपाय को अपनाएं।इस उपाय के लिए इन चीजों की जरूरत होगी।
- 3 बड़े चम्मच एवोकैडो पल्प
- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल 


नियमित रूप से उपयोग में लाने पर इस उपाय से आप जल्दी ही मां बनने का सुख पा सकेंगी। बस आप इसके साथ अपना खान-पान सही रखें और थोड़ा सा व्यायाम भी जरूर करें और तनाव से भी दूर रहें। एवोकैडो में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जो  महिलाओं के अंडे की गुणवत्ता में सुधार करता है। जैतून का तेल भी एक महिला की प्रजनन क्षमता को बढ़ता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई होता है जो महिला के शरीर में हार्मोन प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ावा देता है।


बनाने की विधि
एक बाउल में दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और इस मिश्रण को हर रात खाने के बाद 3-4 महीनों तक लें। इससे आपको लगातार लेने से जल्दी ही खुश्खबरी मिलेगी। यदि आप गर्भ धारण करने में किसी प्राॅबलम को फेस कर रहे हैं तो आप एक बार डाॅक्टर से जरूर चैक करवाएं।


 

Related News