26 APRFRIDAY2024 5:57:43 AM
Nari

2016 में घटी ये अजीबो-गरीब घटनाएं,नहीं मिला कोई सुराग!

  • Updated: 04 Jan, 2017 06:53 PM
2016 में घटी ये अजीबो-गरीब घटनाएं,नहीं मिला कोई सुराग!

लाइफस्टाइल: पिछला साल यानि 2016 गुजर चुका है। नया साल नई आशाओं और उम्मीदों को लेकर आया है लेकिन पिछले साल की कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं,जिनका रहस्य अभी भी अनसुलझा है। दुनिया में 2016 में घटी ये घटनाएं एक बार सोचने पर मजबूर जरूर करती हैं कि आखिर यह हुआ कैसे। आइए जाने इन रहस्यों के बारे में जो अभी तक पर्देें में ही है। 

1. डरावने जोकर
यू.ए.एस कुछ लोगों का कहना था कि उन्होने क्लिफ्टन पार्क के आसपास के इलाकों में डरावने जोकर देखे गए। पुलिस ने इनकी छानबीन के लिए सर्च अभियान भी चलाया लेकिन इसके बारे में कुछ पता नहीं चला। आज भी यह बात रहस्य ही बनी हुई है। 

2. कजाकिस्तान का स्वास्तिक पैटर्न
कजाकिस्तान के एक इलाके में अचानक बना स्वास्तिक का पैट्रन गूगल पर साफ दिखाई दिया लेकिन किसी को इस बात की कोई खबर नहीं कि यह बना कैसे। वैज्ञानिकों ने भी इसकी खोजबीन की लेकिन यह पता लगाने में असमर्थ रहे कि यह किसने,कैसे और कब बनाईं। 

3. एंटीलोप की मौत
कजाकिस्तान में 2016 में सिर्फ एक महीने में ही 120000 एंटीलोप की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। इस घटना का कई असल कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है। 

4. एम एच-370 फ्लाइट
एम एच-370 मलेशियन एयरलाइन का हवाई जहाज जिसमें 339 यात्री सवार थे अचानक गायब हो गया। इस विमान के साथ क्या हुआ और यह कहां है इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता। इतना ही नहीं इसका मलवा भी अभी तक नही मिला। यह 

5.लाशों से भरी नावें
जापान के समुद्री किनारों कई ऐसी नावें मिली जिसमें लाशों के ढेर थे। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि यह काम नार्थ कोरिया का है लेकिन अभी तक इस बारे में दावे से कुछ भी नहीं कहा गया। 
 

Related News