26 APRFRIDAY2024 2:26:58 PM
Nari

दूध में मिलाएं ये चीजें मिलेगा कई बीमारियों से छुटकारा

  • Updated: 07 Jul, 2017 11:00 AM
दूध में मिलाएं ये चीजें मिलेगा कई बीमारियों से छुटकारा

पंजाब केसरी (सेहत) : दूध पीना ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से शरीर को ताकत मिलती है। घर मे कई एेसी चीजें मौजूद होती हैं जो औषधि का काम करती हैं। इन चीजों को दूध में मिला कर नियमित सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती हैं।


1. पथरी 
आजकल ज्यादातर लोगों में पथरी की समस्या आम सुनने को मिलती है। इसमें काफी दर्द होता है और फिर एेसे में लोग आॅपरेशन का सहारा लेते हैं। कुछ घरेलू उपाय करके इस समस्या से बचा जा सकता है। रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास दूध पिएं। एेसा करने से किडनी की पथरी गल कर निकल जाएगी। 

2. दिल की बीमारी
अगर आप दिल की बीमारी है से परेशान हैं तो दूध में तुलसी के पत्ते मिला कर गर्म करें और फिर इसे ठंड़ा कर पिएं। इसका सेवन करने से दिल की पीमारी से छुटकारा मिलेगा।

3. माइग्रेन
माइग्रेन से पीड़ित लोगों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। ये दर्द सिर के आधे हिस्से में होता है। कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है। इससे बचने के लिए सुबह-शाम तुलसी और हल्दी वाला दूध पिएं। 

4. फ्लू
मौसम में बदलाव आने पर काफी मच्छर हो जाता है। एेसे में फ्लू होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे शरीर कमजोर हो जाता है। इससे बचने के लिए दूध में तुलसी के पत्ते, लौंग और काली मिर्च मिलाकर पिएं। इसका रोज सुबह खाली पेट सेवन करें।

5. कैंसर 
दूध में काफी मात्रा में विटामिन्स और खनिज तत्व पाए जाते हैं। दूध में नियमित रुप से तुलसी मिला कर पीने से कैंसर की बीमारी से छुटकारा मिलता है।
 

Related News