04 MAYSATURDAY2024 4:25:13 AM
Nari

अब गाय का दूध भी नहीं सुरक्षित! H5N1 वायरस मिलने पर WHO ने किया अलर्ट

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Apr, 2024 04:02 PM
अब गाय का दूध भी नहीं सुरक्षित!  H5N1 वायरस मिलने पर WHO ने किया अलर्ट

गाय का दूध बहुत से लोग पीते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होता है लेकिन अब हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाय के दूध को लेकर चेतावनी जारी की हैं। स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि गाय के कच्चे दूध में एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस का स्ट्रेन मिला है। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई परेशानी में पड़ गया है। हालांकि यह वायरस दूध में कितने समय तक रह सकता है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है और वैज्ञानिक अभी इसकी जांच कर रहे हैं। एएफपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, एवियन इंफ्लुएंजा एएच5एन1 का पहला केस 1996 में सामने आया था लेकिन 2020 के बाद इससे संक्रमित  होने वाले लोगों की वृद्धि के साथ-साथ पक्षियों में भी इसका खतरा तेजी से बढ़ा है।

ऐसी फैल रही है ये बीमारी 

विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसके बाद काफी परेशानी में है क्योंकि बर्ड फ्लू सिर्फ पक्षियों से फैलता था पर अब पहली बार गाय से इंसान को ये बीमारी हुई है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि बर्ड फ्लू वायरस अब बदल रहा है पहले ये सिर्फ पक्षियों से गाय को होता था अब गाय से गाय को और गाय से पक्षियों को यह बीमारी लग रही है और चिंता की बात यह है कि बीमार गायों की दूध भी यह खतरनाक वायरस पाया गया है। 

PunjabKesari

क्या पीना चाहिए गाय का दूध 

अमेरिका की बीमारी रोकथाम संस्था का इस मुद्दे पर कहना है कि आम लोगों के लिए अभी इतना खतरा नहीं है। खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए जो बीमार जानवरों के पास में नहीं रहते। वहीं सरकारी संस्थाएं भी इस मामले पर पूरी जांच कर रही हैं और ये भी देख रही हैं कि ये वायरस इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक तो नहीं बन रहा। फिलहाल वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी स्वस्थ रहने के लिए आप पॉइश्चराइज्ड दूध ही पिएं। यदि आप पेस्ट्राइज्ड दूध पीते हैं तो इसमें कोई डरने की बात नहीं क्योंकि दूध बेचने से पहले उसे पॉइश्चराइज्ड करना आवश्यक होता है  और इस प्रक्रिया में बर्ड फ्लू जैसे वायरस भी मर जाते हैं।

कच्चे दूध भी पीना खतरनाक 

इस मामले में अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिट्रेशन का कहना है कि अभी ये साफ नहीं है कि H5N1 वायरस कच्चे दूध या फिर उससे बनी चीजें जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के जरिए ही लोगों में फैलता है लेकिन कंपनी का यही कहना है कि कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए। इसका कारण ये है कि कच्चे दूध में ऐसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए खतरा बन सकती है। 

PunjabKesari

कच्चा दूध पीने से किन लोगों को खतरा 

कुछ लोग कच्चा दूध पीते हैं जिसके कारण उन्हें कुछ लोगों को कच्चा दूध पसंद आता है ऐसे में उन्हें इसके कई फायदे भी दिखते हैं लेकिन कच्चा दूध ज्यादा गाढ़ा और स्वाद में बेहतर होता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह दूध पचाने में भी आसान होता है और ज्यादा पोषक होता है परंतु कच्चे दूध पर ऐसे ज्यादातर दावे गलत साबित हुए हैं। अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि कच्चा दूध लैक्टोज इनटॉलरेंस से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन करना सही नहीं है। इसके अलावा बच्चों के लिए यह दूध सबसे ज्यादा खतरा है। दूषित कच्चा दूध पीने के कारण गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में तो इसके  कारण किडनी फेलियर भी हो सकती है। 

क्या है H5N1 फ्लू?

H5N1 एक तरह का फ्लू वायरस है। यह इंसान नहीं बल्कि पक्षियों का फ्लू है इसलिए इसे बर्ड फ्लू भी कहते हैं। ये वायरस खासतौर पर पक्षियों में रहता है और उन्हें बीमार करता है यदि किसी पक्षी को ये फ्लू हो तो उसके पास रहने, उसे छूने या उसकी बीट को छूने से इंसान भी संक्रमित हो सकते हैं। यदि फ्लू इंसानों को हो जाए तो यह काफी गंभीर हो सकता है। इसके कारण तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, निमोनिया या कई बार ज्यादा बुरे हालात भी हो सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News