27 APRSATURDAY2024 4:05:45 AM
Nari

घर पर नैचुरल तरीके से बनाएं शेविंग क्रीम

  • Updated: 11 Jul, 2017 01:34 PM
घर पर नैचुरल तरीके से बनाएं शेविंग क्रीम

पंजाब केसरी (ब्यूटी): पुरुषों को आकर्षक दिखने के लिए हर दूसरे दिन शेविंग करनी पड़ती है। अगर रेज़र से त्‍वचा को बिना शेविंग क्रीम के शेव किया जाएं तो वह खुरदुरी हो जाती है और उस पर कट लगने का डर रहता है। इसके लिए शेविंग क्रीम को लगाने की जरूरत पड़ती है। बाजार में मिलने वाली शेविंग क्रीम में बहुत सारे कैमिकल होते है,जो स्किन को नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में आज हम आपको शेविंग क्रीम बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप घर पर ही बिना साइडइफेक्ट और कम कीमत में बना सकते है। आइए जानते है कैसे

सामग्री
1/3 कप नारियल तेल 
1/3 कप शीया बटर 
2 बड़े चम्मच जैतून या बादाम का तेल
2 बड़े चम्मच तरल कैसाइल साबुन 

विधि
1. सबसे पहले एक पैन में शीया बटर और नारियल तेल को धीमी आंच पर रखकर पिघला लें।
2. जब ये पूरी तरह पिघल जाएं तो इसमें जैतून का तेल मिलाएं और पिघलने दें।
3. फिर इसे बाउल या जार में निकालकर फ्रिज़ में ठंडा होने के लिए रखें।
4. जब यह मिश्रण जम जाएं तो इसमें कैसाइल साबुन को अच्छे से मिलाएं।
5. शेविंग क्रीम तैयार है। इसे किसी जार में डालकर रख लें।  

Related News