26 APRFRIDAY2024 12:16:10 PM
Nari

इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर घर को रखें ठंडा

  • Updated: 07 Jun, 2017 12:28 PM
इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर घर को रखें ठंडा

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन) - गर्मी के मौसम में कूलर, पंखा, एअर कंडीशनर के बिना रहना बहुत मुश्किल हो गया है। ऊपर से 45 डिग्री के तापमान में बिजली के चले जाने से काफी दिक्कत आती है। इतनी गर्मी में कोई काम करने का मन भी नहीं करता लेकिन अगर आप अपने घर में कुछ बदलाव कर लें तो बिना बिजली के भी गर्मी से राहत पाना काफी आसान हो जाएगा। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाए लेकर आए है, जिन्हें अपनाकर तपती गर्मी में भी अपने घर को ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रख सकते हैं। आइए जानते हैं बिना बिजली के घर को ठंडा बनाए रखने के लिए क्या करें।


1. घर की खिड़कियों को पश्चिम और दक्षिण दिशा में बनवाएं क्योंकि सूर्योदय पूर्व दिशा में होता है। इससे घर के अंदर सूर्य की रोशनी नहीं आ पाएगी और घर ठंडा रहेगा। इसके अलावा खिड़की के छज्जे को सीमेंट के बजाए लकड़ी से बनवाएं। 
2. छतों पर सफेद या हीट प्रूफिंग पेंट  करवाएं। इससे घर का तापमान कम होगा और घर की छते ठंडी रहेगी।
3. घर के तापमान को कम करने के लिए कम से कम बल्ब का इस्तेमाल करें इसलिए घर में CFL या LED बल्ब का प्रयोग करें। इनसे गर्मी कम निकलती है और घर काफी ठंडा रहता है।
4. सूरज की रोशनी से बचने के लिए पर्दों का प्रयोग करें। यह गर्मी को सोख कर घर को ठंडा रखते हैं। 
5. घर मे ठंडक को बनाए रखने के लिए कमरे में बिछे कालीन को हटा दें। इससे घर गर्म रहता है। फर्श को खाली रखें। 
6. गर्मी में हल्‍के रंगों का ज्यादा इस्तेमाल करें। इससे गर्मी कम लगेगी।
7. घर को ठंडक पहुंचाने के लिए आउटडोर और इनडोर प्लांट लगाएं। इससे तापमान 10 से 15 डिग्री तक कम हो जाता है।

 

 

Related News