26 APRFRIDAY2024 9:15:55 PM
Nari

वेकेशन के लिए लंदन रवाना हुईं करीना, नैनी की गोद में सोते दिखें तैमूर

  • Updated: 07 Jun, 2018 10:08 AM
वेकेशन के लिए लंदन रवाना हुईं करीना, नैनी की गोद में सोते दिखें तैमूर

बेटे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल में ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। हाल में ही करीना को बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान तैमूर नैनी की गोद में सोते दिखाई दिए।
PunjabKesari
इस दौरान करीना ने व्हाइट स्वेट शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम वियर की थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। मैचिंग व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक शेड्स करीना की लुक को पूरा कर रहे थे। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक हैंडबैग कैरी किया था। छोटे नवाब तैमूर नाइट सूट में नजर आए।
PunjabKesari
दरअसल, करीना छुट्टियां बिताने के लिए लंदन गई है। खबरों के अनुुसार, वे अगले दो हफ्ते लंदन में ही रहेगी। हाल में एक इटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि करीना और वह अपने काम से फ्री होकर बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने लंदन जाएंगे। उनके साथ करिश्मा कपूर भी जा सकती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News