26 APRFRIDAY2024 1:57:25 PM
Nari

गर्मियों में जरूर करें गोंद कतीरे का सेवन

  • Updated: 14 Apr, 2017 10:51 AM
गर्मियों में जरूर करें गोंद कतीरे का सेवन

पंजाब केसरी ( सेहत) : गोंद कतीरा सफेद और पीले रंग के ठोस छोटे टुकड़े होते हैं जिन्हें पानी में भिगोकर रखने से वह नर्म हो जाते हैं। इसकी तासीर काफी ठंडी होती है जिसे गर्मी के मौसम में खाने से फायदा होता है। गोंद कतीरे को नींबूं पानी या दूध में डालकर खाना चाहिए। इससे शरीर में पड़ी गर्मी दूर हो जाती है। इसके अलावा गोंद कतीरा खाने से और भी कई फायदे होते हैं।

1. गर्मी व जलन
गर्मी के मौसम में अक्सर हाथों-पैरों में जलन शुरू हो जाती है। ऐसे में गोंद कतीरे को रात भर पानी में भिगोकर रखें जिससे यह सुबह फूल जाता है। इसे शर्बत या नींबू पानी में डालकर खाने से शरीर की गर्मी दूर हो जाती है। दिन में कम से कम दो बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
2. मुंह के छाले
 गर्मी के मौसम में अक्सर कुछ गर्म या मसालेदार खाने की वजह से जीभ में छाले हो जाते हैं। ऐसे में गोंद कतीरे का सेवन करना चाहिए।
3. मूत्ररोग
शरीर में गर्मी पड़ने की वजह से मूत्ररोग हो जाता है। इससे पेशाब आने के समय जलन होती है या मूत्र का रंग पीला हो जाता है। गूंद कतीरा को नींबू पानी में डालकर खाने से यह समस्या दूर होती है।
4. स्त्री रोेग
गोंद कतीरा का सेवन करने से महिलाओं की कई समस्याएं ठीक होती हैं। इससे माहवारी में अनियमितता और ल्यूकोरिया जैसी शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। इसके लिए गोंद कतीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। रोजाना कच्चे दूध के साथ इसका सेवन करने से महिलाओं का फायदा होता है।
5. टॉंसिल
गर्मियों में ज्यादा गर्म चीजें खाने की वजह से गले में टॉंसिल हो जाते हैं जिससे काफी परेशानी होती है। इसके लिए पानी में भिगे गोंद कतीरे को शर्बत में डालकर पीने से फायदा होता है।
 

Related News