26 APRFRIDAY2024 8:36:55 PM
Nari

इन फेंगशुई टिप्स को अपनाने से जेब रहेगी मालामाल

  • Updated: 10 Mar, 2018 06:49 PM
इन फेंगशुई टिप्स को अपनाने से जेब रहेगी मालामाल

इंसान जिंदगी में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करता है। मगर कठिन परिश्रम के बाद भी कई बार उतनी सफलता और धन नहीं मिलता, जितना उसे मिलना चाहिए। इसका एक कारण घर की गलत दिशा में रखा सामान भी हो सकता है। आज हम आपको फेंगशुई के टिप्स बताएंगे जो आपके जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इन टिप्स की मदद से घर मे सुख शांति, पैसा और शोहरत भी आएगी।

 

1. विंड चाइम्स

PunjabKesari
घर की खिडकी या दरवाजे पर विंड चाइम्स लगना शुभ माना जाता है। इसकी खनकती आवाज से घर में खुशहाली आती है। वास्तु के अनुसार विंड चाइम्स को लगाने से घर में धन की कमी नहीं रहती।

 

2. बैंबू का पौधा

PunjabKesari
बैंबू का पौधा घर में लगाने से पॉजिटिविटी आती है। अगर इसको घर के दक्षिण पूर्व हिस्से में रखा जाया तो जिंदगी भर पैसे की कोई समस्या नहीं होगी। जब भी आप बैंबू का पौधा लगाएं तो दिशा का ख्याल जरूर रखें।

 

3. उत्तर दिशा में करें पानी की व्यवस्था 

PunjabKesari
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में हो पानी की व्यवस्था होना शुभ पाना जाता है। इस दिशा में आप पानी वाली चित्रकारी, पेंटिंग या फिर फाउंटेन भी लगवा सकते है। इसको लगाने से जीवन में सफलता के दरवाजे खुल जाते हैं।

 

4.  उत्तर दिशा में रखें आईना

PunjabKesari
फेंगशुई के अनुसार घर के उत्तर में आईना रखना बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही घर की उत्तर दिशा में नीला रंग या काला रंग करवाने से पैसे संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती है।

 

5. बेड के नीचे सामन न रखें।

PunjabKesari
 जिस बेड पर आप सोते हैं उसके नीचे सामन रखने से भी घर में पैसे की किल्लत होती है। इस समस्या से बचने के लिए रात के समय बेड के नीचे से सारा सामन उठा लें। इसके अलावा वास्तु के अनुसार पलंग दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News