26 APRFRIDAY2024 2:01:04 PM
Nari

किचन की इन 5 चीजों को रखेंगे साफ तो बीमारियां रहेगी दूर

  • Updated: 30 Apr, 2018 01:43 PM
किचन की इन 5 चीजों को रखेंगे साफ तो बीमारियां रहेगी दूर

पूरे घर की सफाई करना हर महिला की दिनचर्या में शामिल होता है। मगर कई बार जल्दी-जल्दी में वह किचन के कुछ हिस्सों की सफाई करना भूल जाती हैं। इससे ही घर में बीमारियां फैलती हैं। इसके अलावा जिस हिस्से की सफाई हर रोज नहीं होती वहा पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं। इससे घर गंदा लगने लगता है। घर को साफ-सुथरा और परिवार को हैल्दी रखने के लिए रसोई के कोने-कोने की सफाई करें। 

 

1. स्‍लैब साफ करना

PunjabKesari
खाना बनाते समय रसोई की स्लैब का गंदा होना एक मामूली सी बात है। इसको साफ करने के लिए एक मुलायम कपड़ा लें। उसको नींबू के रस और घरेलू डिटर्जेंट से साफ करें। इस तरह स्लैब साफ करने से दाग-धब्बों के साथ-साथ बदबू भी दूर हो जाएगी। 

 

2. सिंक को साफ करना
वर्तनों को धोने के बाद सिंक को साफ करना न भूलें। सिंक को साफ करने के लिए थोड़ा सा सेंधा नमक डाल दें। फिर ब्रश की सहायता से इसकी सफाई करें। 

 

3. गैस चूल्हा रखें साफ

PunjabKesari


खाना बनाने के बाद गैस की सफाई करना ना भूलें। नियमित रूप से इसकी सफाई करें। इससे गैस या स्टोव पर दाग नहीं पड़ते। बीमारियों से दूर रहने के लिए और गैस को हमेशा नई बनाई रखने के लिए चूल्हे को रोजाना साफ करें। 

 

4. बर्तन साफ करना
रात के खाने के बाद बर्तनों को जरूर धोएं। सिंक में बर्तन रखने से उन पर कोकरोच घूमने लगते हैं। जो बीमारी फैलाने का काम करते हैं। वैसे भी वास्तु के हिसाब से एेसा करना अच्छा नहीं माना जाता। 

 

5. माइक्रोवेव क्लीनिंग
ज्यादातर घरों में माइक्रोवेव का यूज किया जाता है। मगर लोग इसको रोजना साफ नहीं करते। एेसा करने से माइक्रोवेव से बदबू आने लगती है। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News