27 APRSATURDAY2024 2:43:15 AM
Nari

डियो या परफ्यूम नहीं, अंडरआर्म्स की बदबू को ऐसे करें दूर

  • Updated: 09 Jun, 2017 04:50 PM
डियो या परफ्यूम नहीं, अंडरआर्म्स की बदबू को ऐसे करें दूर

पंजाब केसरी(ब्यूटी): गर्मी में अंडरआर्म्स पर पसीना आने पर उनसे बदबू आने लगती है, जिसकी वजह से दूसरों के सामने काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। इसको दूर करने के लिए चाहें कितने ही डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल कर लिया जाएं लेकिन अंडरआर्म्स की बदबू से कोई छुटकारा नहीं मिलता। यह डियो और परफ्यूम कई साइड-इफैक्ट्स का कारण बनते है। ऐसे में काम आते है तो कुछ घरेलू नुस्खे। जी हां, कुछ घरेलू तरीके अपनाकर आप अंडरआर्म्स की बदबू से निजात पा सकते है। 

 

1. सेब का सिरका

PunjabKesari

एप्पल साइडर विनेगर में ऐसे गुण होते है, जो अंडरआर्म्स के पीएच स्तर कम करके त्वचा के पोर्स खोल देता है। जब त्वचा का पीएच लेवल बढ़ जाता है तो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया का खात्मा होने लगता है। इसलिए दिन में दो बार अंडरआर्म्स पर सिरका लगाएं, इससे बदबू की समस्या दूर होगी।  

2. बेंकिग सोडा 

PunjabKesari

यह काफी कारगर नुस्खा है। इसको अपनाने से आप बगल की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है। रोज नहाने के बाद अपने अंडरआर्म्स पर बेकिंग सोडा लगाएं। इससे बदबू दबर होगी। 

3. नींबू का रस 

PunjabKesari

नींबू में मौजूद तत्व शरीर को पीएच लेवल को कम करके बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को दूर करता है। एक नींबू को दो भागों में काट लें। फिर इस टुकड़े को अंडरआर्म्स पर रगड़ें। थोड़ी देर त्वचा को सूखने दे और फिर नहा लें। 

4. टी ट्री ऑयल 

PunjabKesari

एक कप पानी में 4 बूंदे टी ट्री ऑयल की मिला लें। अब इस पानी को स्प्रे बोतल में डालकर सुबह-शाम  अंडरआर्म्स पर परफ्यूम की तरह छिड़के। 
 

Related News