26 APRFRIDAY2024 10:39:05 AM
Nari

महीने में 3-4 बार हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवाने से होते हैं ये नुकसान

  • Updated: 30 Aug, 2017 04:22 PM
महीने में 3-4 बार हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवाने से होते हैं ये नुकसान

खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां बहुत तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट अपनाती हैं। शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी जो अनचाहे बालों को नहीं हटाती होंगी। इसके लिए कई तरह के तरीके भी अपनाएं जाते हैं लेकिन कुछ दिनों बाद यह दोबारा दिखाई देने लगते हैं। जिससे बार-बार वैक्स, शेविंग और थ्रैडिंग का सहारा लेना पड़ता है लेकिन इससे भी स्किन को कई तरह के नुकसान होने का डर रहता है।  

1. शेविंग

PunjabKesari
बाल साफ करने का सबसे आसान तरीका है शेविंग। लड़कियां ज्यादातर इसका इस्तेमाल बिकनी लाइन और अंडरआर्मस के लिए करती हैं। इससे बाल तो आसानी से साफ हो जाते हैं। इससे अंडरआर्मस की स्मैल दूर हो जाती है लेकिन स्किन को नुकसान पहुंचता है। हफ्ते में 2 से ज्यादा बार इसे इस्तेमाल करने से त्वचा शुष्क हो जाती है और बाल स्किन के अंदर की तरफ बढ़ने शुरू हो जाते हैं। 

2. थ्रेडिंग

PunjabKesari
थ्रेडिंग बाल हटाने का सबसे सस्ता उपाय है। इसके लिए धागे का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इससे दर्द भी बहुत होती है लेकिन इससे त्वचा पर रैशेज,रैडनेस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वैसे आइब्रो के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।  

3. वैक्सिंग

PunjabKesari
वैक्सिंग के साथ अनचाहे बाल तो साफ हो जाते हैं, साथ ही डैड स्किन भी निकल जाती है। फुल बॉडी क्लिंनिग के लिए वैक्स बेहतर उपाय है लेकिन इससे स्किन सैल छिलने का डर रहता है। कुछ लोगों की स्किन सॉफ्ट होती है इससे रेडनेस, खुलजी, दाने या सूजन हो सकती है। जब भी वैक्स करवाएं तो किसी एक्पर्ट से ही करवाएं। 

Related News