26 APRFRIDAY2024 3:46:15 PM
Nari

इन खतरनाक जगहों पर न जाएं तो अच्छा

  • Updated: 09 Dec, 2016 04:12 PM
इन खतरनाक जगहों पर न जाएं तो अच्छा

ट्रैवलिंग: दुनिया में घूमने के लिए बहुत-सी ऐसी जगह हैं जो बहुत खूबसूरत और अद्भभुत हैं। इंसान हर चीज को जानने के लिए बड़े ही इच्छुक और उत्सुक होते हैं।आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जो हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल है। इन जगहों पर जाना बहुत खतरनाक है। आप यहां पर जाने की सिर्फ कल्पना ही कर सकते है। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएगें जहां लोगो का जाना मना हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में


1. उत्तर सेंटिनल द्वीप

उत्तर सेंटिनल द्वीप में रहने वाले आदिवासी अपने पर्यावरण और संस्कृति की रक्षा करने में इतनी रुचि रखते हैं कि अगर वहां किसी अजनबी को देख लेते हैं तो वे उसकी वही हत्या कर देते हैं इसलिए वो संसार के सबसे खतरनाक आदिवासी माने जाते हैं।

2.  सांपो का द्वीप

ब्राजील के व्यस्त समुद्री किनारे से 20 मील दूर पर स्थित यह द्वीप सुनहरे फन वाले नागों का घर माना जाता है। इस द्वीप पर 4000 सांप मौजूद हैं। ये सांप इतने खतरनाक होते हैं कि शरीर के मांस तक को खा जाते हैं इसलिए यहां जाना मतलब अपनी जान को गंवाना।

3. खुनी पोखर

जापान के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से यह एक स्थान है। कहते हैं इस झील में लोहे और नमक की मात्रा बहुत ज़्यादा है और यही कारण है कि इसका पानी खून की तरह लाल दिखाई देता है।

4. फोर्ट नोक्श

यह स्थान केंटकी में मौजूद है। यहां सोने का भंडार कितना है यह हमारी सोच से भी परे है। इतिहास के प्रारंभ से अब तक यहां सोने का भंडार मौजूद हैं। यहां पर आप सोना देखने की सिर्फ कल्पना ही कर सकते हैं लेकिन यहां जाना मना है।
 

Related News