26 APRFRIDAY2024 11:25:20 PM
Nari

इस तरीके से घर पर खुद बनाएं Birthday Hat

  • Updated: 20 Jan, 2017 06:46 PM
इस तरीके से घर पर खुद बनाएं Birthday Hat

इंटीरियर डैकोरेशनः जन्म दिन मनाने का शौंक छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा होता है। बच्चे बर्थडे पर गुब्बारे,पोस्टर और कपड़ो को लेकर बहुत उत्साहित होते हैं। इसी तरह बर्थडे हैट का क्रेज भी बच्चोें में बहुत होता है। छोटे-छोटे मासूम बच्चे इस तरह के हैट पहने हुुए क्यूट लगते हैं। आप बच्चों की खुशी के लिए खुद घर पर तरह-तरह के हैट बना सकतं हैं। जिससे अपने लाडले के इन यादगार लम्हों के लिए हमेशा के लिए खुशिया बटोर कर रख सकते हैं। आज हम आपको आपके लाडले के लिए घर पर ही बर्थडे कैप बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। 


जरूरी सामान
- गत्ता (कोण के आकार में काटा हुआ)
- हॉट ग्लू
- कैंची
- रिबन या इलास्टिक
- टुल्ले नैट(स्ट्रिप में कटी हुई)
- ग्लिटर्स

इस तरह बनाएं
1. सबसे पहले गत्ते को त्रिकोण आकार में काट लें। इसके सिरों को अब ग्लू से जोड़ दें। जिससे हैट का आकार बन जाए। 
2. इसके बाद पहले से काट कर रखी हुई टुल्ले नैट को बो शेप में कैप से ऊपर लगा दें।
3. अब ग्लिटर को कैप पर चिपका दें और सूखने दें। 
4. इसके बाद टुल्ले नैट को फ्रिल के आकार में काट कर कैप के नीचे लगाएं। इसके बाद रिबन या इलास्टिक को इसके साथ एडजस्ट कर दें। 
5. हैट बनकर तैयार है। आप इस पर बो,मौती,एनिमल या फिर अलग-अलग तरह के थीम में हैट बना सकते हैं। 
 

Related News