27 APRSATURDAY2024 12:35:37 AM
Nari

क्या सच में ये 5 शरारती बच्चे, कर रहे हैं बच्चों की पढ़ाई खराब?

  • Updated: 24 Feb, 2017 02:20 PM
क्या सच में ये 5 शरारती बच्चे, कर रहे हैं बच्चों की पढ़ाई खराब?

पेरेंटिगः हर कोई चाहता है कि उसका बच्चा पढ़े-लिखे। पढ़ाई में हमेशा टॉप करें,इसके लिए मां-बाप न जाने क्या-क्या करते हैं। कुछ बच्चे पढ़ाई में तो कॉफी होशियार होते हैं लेकिन टी.वी देखने के कारण पढ़ने में ध्यान नहीं देते। इसका सबसे बड़ा कारण है कार्टून देखना। आजकल के बच्चे कार्टून देखने के इतने बड़े फैन हैं कि इसके लिए वो खाना-पीना और पढ़ना तक छोड़ देते हैं। इसका असर बच्चों पर पड़ता है। जिसमें कसूरवार सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि मां-बाप भी हैं जो बच्चों से पीछा छुड़ाने के लिए उनको इस तरह के चैनल देखने की आदत डाल देते हैं। बाद में वह सारा दिन टी.वी से चिपके रहते हैं और पढ़ाई की तरफ ध्यान नहीं देते। आज हम आपको ऐसे ही कुछ शरारती कार्टून कैरेक्टर की बात कर रहे हैं जो बच्चोें की पढ़ाई में बहुत बड़ी रूकावट हैं। 

1. छोटा भीम
बच्चों का फेवरेट हीरो छोटा भीम है। भारत के हर बच्चे की जुबान पर इसका नाम छाया रहता है। बच्चों को तो इस कार्टून कैरेक्टर से जुडी हर चीड चाहिए। जैसे स्कूल बैग,बोतल,स्टिकर,कपडे और यहां तक की स्नैक्स भी उसी के नाम से होने चाहिए। 
आपको बता दें कि इसको बनाने वाले राजीव शुक्ला है।

2. शिजुका
कार्टून क बिना तो बच्चे खाना भी नहीं खाते और इनके करैक्टर को इतनी बारीकी से देखते हैं कि उनके जैसी हरकते ही करनी शुरू हो जाते हैं। नोबिता डोरेमौन का ही सह कलाकार पात्र है। बच्चे खासकर छोटी-छोटी लड़कियां तो इसकी आवाजों की भी नकल करती हैं। 

3. नोबिता
डोरेमौन कार्टून ने तो जैसे बच्चों की नींद उड़ा रखी है। इसमें नोबिता का शरारती अंदाज छोटे तो क्या बड़ो की भी हंसी छुड़ा देता है। जब बच्चे इनको कॉपी करते हैं तो मां-बाप की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। 

4. जियान
डोरेमौन का एक और करैक्टर जियान है जिसको देखकर बच्चे लोट-पोट हो जाते हैं। बच्चे बेसब्री से इसके सीन आने का इंतजार करते हैं। 

5. डोरेमौन
डोरेमौन बच्चों का सबसे पसंदीदा करैक्टर है। यह वैसे तो यह जापानी कार्टून है। जिसको हिंदी में डब करके प्रस्तुत किया जाता है। इसके बोलने के अंदाज और आवाज के बच्चे फैन है। 
 

Related News