20 APRSATURDAY2024 1:06:51 PM
Nari

पूरी तरह पके केले के है अपने फायदे

  • Updated: 22 Feb, 2017 06:33 PM
पूरी तरह पके केले के है अपने फायदे

केला खाने के फायदे : केला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा है। ऐसा तो हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पका हुआ केला(जिस पर काले धब्बे पड़े होते हैं) खाने के बहुत लाभ होते हैं। इनका लगातार 1 महीने तक सेवन करने से कई तरह की सेहत से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती है। 

 


1. पाचन में सुधार
केला आसानी से बचने वाला फल है। यह डायरिया और कब्ज की परेशानियों को दूर करने में मददगार है। जो लोग पेट में एसीड बनने की समस्या से जूझ रहे हैं उनको केला खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा केला खाना बहुत फायदेमंद है। 

 

2. ब्लड प्रैशर कंट्रोल
हाई ब्लड प्रैशर की समस्या इन दिनों आम सुनने को मिलती है। वैसे तो इसको कंट्रोल करने के बहुत से फायदे हैं लेकिन पका हुआ केला इसमें बहुत मददगार है। इसमें पोटाशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने का काम करता है। 

 

3. कैंसर से रोकथाम
पका हुआ केला कैसर से रोकथाम करने में कारगर है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार है। यह शरीर में सफेद रक्त सैल बढ़ाने का काम करता है। जिससे कैंसर से लड़ने में ताकत मिलती है। 

 

4. याददाशत बढ़ाए
पका हुआ केला खाने से मैमोरी पावर बढ़ती है। इससे दिमाग तेज होता है और आप चीजों को अच्छे से याद रख सकते हैं। 

 

5. हैल्दी हार्ट 
पके केले में फाइबर,पोटाशियम,विटामिन सी जैसे तत्व होते हैं। इसके रोजाना सेवन से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। यह डायबिटीज के रोगी के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में इंसुलिन के लैवल को ठीक रखता है। इसमें कार्बोहाइड्रेटस भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 


 

Related News