26 APRFRIDAY2024 11:56:56 PM
Nari

त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता हैं अनार!(Pix)

  • Updated: 19 Nov, 2016 04:03 PM
त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता हैं अनार!(Pix)

अनार का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार के सेवन करने से त्वचा संबंधित कई समस्याएं भी दूर होती हैं। अनार में पाए जाने वाले गुण त्वचा में निखार लाते हैं। इसमें ग्रीन टी और संतरा के तुलना में तीन गुना एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा होती हैं। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे अनार त्वचा के लिए लाभदायिक है। 


1.झुर्रियों को करें कम
अनार का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है जिससे चेहरे पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां देर से आती है। 

2. रूखी त्वचा
अनार त्वचा के रूखेपन को दूर करता है। इसमें मौजूद तत्व त्वचा के भीतर घुसकर स्किन को मॉश्चराइज करता है। इसी के साथ यह ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। 

3. मुंहासे
अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान है तो अनार का जूस रोज पीएं। इसके अलावा अनार के दानों को पीसकर मुंहासों पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा। 

4. बढ़ती उम्र को रोके
अनार का सेवन करने से त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर कम दिखता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ने के कुप्रभावों से त्वचा को बचाने में काफी मददगार साबित होता है। 

5. कोशिकाओं का उपचार
अनार त्वचा की कोशिकाओं को जवान रखने में मददगार है। अनार का तेल त्वचा को पौष्टिकता प्रदान करके चेहरे पर चमक लाता है।
 

Related News