26 APRFRIDAY2024 1:15:00 PM
Nari

रोजाना एक सेब खाएं, अनेक फायदे पाएं

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 04 Jul, 2017 02:27 PM
रोजाना एक सेब खाएं, अनेक फायदे पाएं

खाली पेट एप्पल खाने के फायदे :  फल कोई भी हो, सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही बढ़िया माना जाता है जिसमें से एक है सेब। सेब में बहुत तरह के पौष्टिक आहार पाए जाते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाए रखते हैं। इसके अलावा इसके औऱ भी बहुत सारे गुण हैं जिनके बारे में शायद आपको पता न हो। चलिए आज इसके लाजवाब फायदों के बारे में जानते हैं।  खाली पेट रोजाना खाएं 1 सेब और दूर रहेगी ये 10 प्रॉब्लम


याददाश्त करें तेज
सेब में पाए जाने वाले एंटीअॉक्सीडेंट गुण दिमाग की सूजन को कम करते हैं। यह दिमाग को सक्रिय रखता है और कई प्रकार के पोषक तत्व की आपूर्ति भी करता है और कार्यक्षमता मे भी अच्छी होती है।

दिमागी बीमारी से बचाव
यह डिमेशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारी को कम करता है। यह दिमाग को स्वस्थ रखने मे भी मदद करता है। अगर इस प्रकार की बीमारियो से हमारा बचाव रहेगा तो हमारी याद्दशत भी बढ़ेगी।

अन्य बीमारियों से बचाव
दिमाग के अलावा सेब दिल के रोगों, डायबिटीज व पाचन तंत्र भी ठीक रखता है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर भी मिलता है जो त्वचा के लिए बढ़िया है। एक सेब का रोजाना सेवन करने से शरीर बीमारियों के घेरे में नहीं आता इसलिए रोज एक सेब जरूर खाएं।

Related News