26 APRFRIDAY2024 11:51:17 AM
Nari

जान हथेली पर रखकर घूमते हैं यहां लोग

  • Updated: 28 Feb, 2017 06:27 PM
जान हथेली पर रखकर घूमते हैं यहां लोग

ट्रैवलिंगः दुनिया में कुछ लोग अपनी लाइफ में एनर्जी भरने के लिए एडवैंचर का शौंक रखते हैं। इसके लिए वह हमेशा ही नई-नई तरह की जगहें ढूढते रहते हैं। इन जगहोें पर जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। कुछ लोग टाइम की कमी के कारण तो कुछ कमजोर दिल होने की वजह से एडवैंचर से तौबा करते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ एडवैंचरस जगहों के बारे में बात कर रहे हैं जिनको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

1. rock Cliff Camping
यह ऐंडवैंचर आम तरह की कैम्पिंग के जैसी बिल्कुल नहीं है जो बीच या पहाडियों पर टैंट लगाकर की जाती है। यह पहाड़ पर टैंट नुमा लटके हुए टैंट लगा कर की जाती है। जिसे रॉक क्लिफ कैम्पिंग कहा जाता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों जरा सी चूक जान ले लेगी। 

2. Sky walking in the Alps
आल्प्स दुनिया की सबसे ऊंची पहाडियों में से एक है। इस पर चलना किसी खतरे से कम नहीं। करीब 15 हजार फीट और 1400 किलोमीटर तक फैली इस पहाड़ी पर सैर करना हर किसी के बस की बात नहीं। 

3. Climbing Redwoods
यह पेड बहुत ऊंचे होते हैं। इन पर चढ़ना आसान काम नही है। कुछ लोग यह सब जानते हुए इसका रिस्क उठाते हैं। 

4. Trolltunga Rock Jumping 
यह पड़ाडी बहुत ऊंचाई पर स्थित है। इस पर चढ़ कर जपिंग करना और कुदरती खूबसूरती का नजारा लेने कोई आम बात नहीं है। 

5. Ice Climbing a frozen waterfall
बर्फ और पानी के बारे में कुछ यकीन से नहीं कहा जा सकता कि कब ये धोखा दे दें। कुछ लोग तो इसके इतने दीवाने हैं कि जमी हुई बर्फ भी उनके इरादों का सामने कुछ नही कर सकती।  

6. Extreme skiing at Grand Targhee, Wyoming
बर्फ की सीधी दीवार पर स्केटिंग करना मौत को बुलावा देना है। Grand Targhee पर Extreme skiing करना खुदखुशी करने के बराबर लगता है। 
 

Related News