26 APRFRIDAY2024 11:54:38 PM
Life Style

शादी की सालगिरह पर बोनी ने शेयर किया दिवंगत श्रीदेवी का आखिरी वीडियो

  • Updated: 02 Jun, 2018 07:12 PM
शादी की सालगिरह पर बोनी ने शेयर किया दिवंगत श्रीदेवी का आखिरी वीडियो

बॉलीवुड दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी को आज यानी 2 जून को पूरे 22 साल हो गए। मगर अफसोस की बात है कि इस खुशी को सैलिब्रेट करने के लिए श्री आज अपने पति बोनी के कपूर के साथ नहीं हैं। फरवरी महीने में बॉलीवुड की चांदनी इस दुनिया और अपने परिवार को छोड़कर चली गई। 

PunjabKesari

शादी की सालगिरह के मौके पर बोनी ने अपनी पत्नी का आखरी वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- 'आज हमारी 22वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती।जान...मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट, प्यार का प्रतीक। आपकी हंसी, जिंदगी मेरे अंदर बसती है।'

जल्द ही बोनी कपूर और श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर की फिल्म  'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर होंगे।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News