26 APRFRIDAY2024 9:56:16 PM
Life Style

टीवी के इस एक्टर ने की गुपचुप शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

  • Updated: 17 Apr, 2018 04:45 PM
टीवी के इस एक्टर ने की गुपचुप शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रैंड नेहा के साथ गुपचुप शादी कर ली है। जी हां, शक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर की। फोटो में दोनों ने रेड आउटफिट वियर किया, जिसमें वह स्टाइलिश दिख रहे है। उनकी इस पोस्ट ने उनके फैन्स को सरप्राइज कर दिया। 

शक्ति और नेहा की शादी का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। खबरों के अनुसार 6 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। शक्ति-नेहा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 4 साल पहले दोनों का रोका हुआ था। दोनों नच बलिए में भी दिखाई दे चुके है लेकिन बीच में इन्होंने शो छोड़ दिया था। 

कुछ समय पहले दोनों के रिश्ते में दूरियां की भी खबर सामने आई थी। आपको बता दें कि शक्ति अरोड़ा 'मेरी आशिकी तुमसे ही.. सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News