26 APRFRIDAY2024 7:56:35 PM
Nari

कुछ एेसी चीजें, जिन पर नहीं होता आपका कंट्रोल! (Pics)

  • Updated: 27 Aug, 2016 01:23 PM
कुछ एेसी चीजें, जिन पर नहीं होता आपका कंट्रोल! (Pics)

हम सभी के साथ कभी न कभी एेसा जरूर होता है कि कुछ चीजों को देखकर हम अपना नियंत्रण खो देते है लेकिन कुछ चीजें एेसी भी है जो हमारे काबू में होती है। आज हम आपको एेसी ही कुछ बातें बताते है जिन पर हमारा नियंत्रण नहीं होता। 

 

- अगर आपके सामने स्नैक्स पड़े हुए हो तो आप उन पर एेसे टूट पड़ते है कि जैसे पहले कभी खाए न हो।

 

-  हम अकसर देखते है कि बारात में अगर सब लोग नाच रहे हो तो कुछ लोग एेसे भी होते है जिन्हें चाहे नाचना ना आता हो लेकिन नागिन डांस जरूर आता होता है। ऐसे लोगों का नागिन डांस पर कोई नियंत्रण नहीं होता है।

 

 

- कुछ लड़कियों की आदत होती है दूसरी लड़कियों को कॉपी करना। अगर किसी लड़की ने फेसबुक पर अपने नाम के आगे क्यूटी पाई और डॉल लगा लिया तो वो भी अपने नाम के आगे कुछ एेसा ही लिख लेती है। वह अपनी इस आदत पर काबू नहीं कर पाती।

 

- अक्सर लड़के अपने पसंद के हीरो या सिंगर को कॉपी करने की कोशिश करते है जैसे कि किसी पंजाबी सिंगर की ही बात कर लों। अगर किसी सिंगर ने नया हेयरकट करवाया हो तो लड़के भी वहीं करवा लेते है। लड़के पूरी तरह उनको कॉपी करते है ताकि उनकी तरह दिखें। 

 

- अगर दुकान वाले के पास चेंज न हों तो वो दो टॉफी पकड़ा देता है लेकिन आज कल दुकानदार चेंज होते हुए भी वो टॉफी पकड़ा देता है। उसके हाथ अब अपने आप चेंज की तरफ जाने के बजाय टॉफी की तरफ जाते हैं। इससे टॉफी भी बिक जाती है और चेंज की परेशानी भी नहीं होती। 

 

- कुछ लोग एेसे होते है जिन्हें बहुत जल्दी प्यार हो जाता है। अगर किसी लड़की ने फेसबुक पर फोटो लाइक कर दी तो एेसे लड़कों को एक तरफा प्यार तभी हो जाता है।

Related News