26 APRFRIDAY2024 10:24:31 PM
Life Style

रात से जुड़े अंधविश्वासों की जान लें ये असल वजह (pics)

  • Updated: 26 Aug, 2016 06:04 PM
रात से जुड़े अंधविश्वासों की जान लें ये असल वजह (pics)
इस दुनिया में लोगों ने कई अनोखे ही वहम और अंधविश्वास पाले हुए है जिन्होने समाज में अपनी एक अलग ही जगह बनाई हुई है और लोगों के दिलों में एक डर बनाकर रखा है। जैसे रात को झाडू नहीं मारना, घर में नाखून काटना ठीक नहीं लेकिन इन सब के पीछे की  वजह कोई नहीं बताता। बस मान्यता कह कर इस बात को टाल दिया जाता है लेकिन क्या कभी अापने इसके पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश की है कि आखिर इसकी असल वजह क्या है। अगर नहीं तो अाइए अाज हम अापको इनके पीछे  का राज बताते है। 
 
1.शाम को झाडू मारना
 
भारत में कुछ लोगों का मानना होता है कि शाम को झाडू मारने से लक्ष्मी चली जाती है लेकिन असल में पीछे तर्क यह है कि रात को अंधेरा होने के वजह से हम सही तरह से देख नहीं सकते इसलिए हो सकता है कि कोई कीमती चीज गलती से ना फेंक दें।
 
2. रात को नाखून काटना
 
रात को नाखून काटने के पीछे भी एक तर्क है कि रात में अंधेरा होता है और बिजली नहीं होने पर अगर आप नाखून काटते हैं, तो इससे आपका नाखून ज्यादा कट सकता है या उंगली कट सकती है।
 
3. रात को कपड़े सिलना
 
रात में कपड़े नहीं सिलने चाहिए। इसका तर्क भी यही है कि सुई में तेज धार होती है और रात में कम नजर आने से चुभ सकती है।
 
4. पीरियड्स में किचन ना परवेश 
 
पीरियड्स में महिलाओं को किचन में नहीं जाने दिया जाता। जाहिर है दर्द से बचने के लिए उन्हें इन दिनों आराम की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि उन्हें किचन से दूर रहने को कहा जाता है।

 

Related News