26 APRFRIDAY2024 6:58:39 PM
Life Style

जानिए गांधी जी की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

  • Updated: 02 Oct, 2017 05:08 PM
जानिए गांधी जी की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

हमारे देश को अजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी जी के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन फिर भी कुछ बाते ऐसी ही जो शायद ही किसी को पता हो। आज हम आपको गांधी जी की जिंदगी से ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहें है जिसके जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
 

-भारत को अजादी दिलाने वाले गांधी जी बचपन से ही बहुत शर्मीले थे। 10 साल के बाद गांधी जी ने कई स्कूल बदले। इसके अलावा वो कई बार स्कूल से भाग जाया करते थे।

-भारत में मौजूद कुछ 53 बड़ी सड़के गांधी जी के नाम पर है और विदेश में कुल 48 सड़कों के नाम उनके नाम पर हैं।

-गांधी जी ने साउथ अफ्रीका के डर्बन, प्रिटोरिया और जोहांसबर्ग इलाके में 3 फुटबॉल क्लब स्थापित करने में मदद की।

-गांधी जी के निधन के बाद उनकी शव यात्रा 8 कि.मी तक निकाली गई, जोकि अब तक की सबसे लंबी शव यात्रा रही।

-इंग्लैंड में वकालत की स्टडी के दौरान गांधी जी को रोजाना 8 से 10 कि.मी तक पैदल चलना पड़ता था।

-एक बार चलती ट्रेन से गांधी जी का जूता नीचे गिर गया तो उन्हेंने दूसरा जूता भी गाड़ी से निचे फैंक दिया। जब लोगों ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि 'एक जूता मेरे और उसके किसी काम का नहीं अब कम से कम यह उसके काम तो आएगा'।

-महात्मा गांधी समय के बहुत पाबंद थे। उनकी हत्या ये पहले वो इस बात को लेकर परेशान थे कि वो सभा में 10 मिनट की देरी से पहुंचे।

-सुभाष चंद्र बोस से राष्ट्रपिता की उुपाधी पाने वाले गांधी जी को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए 5 बार नोमिनेट किया गया था। इसके बावजूद भी उन्हें यह पुरस्कार कभी नहीं मिला।

-अपनी आत्मकथा गुजराती में लिखने वाले गांधी जी को 'महात्मा' की उपाधि रवींद्र नाथ टैगोर ने दी थी।

-गांधी जी की शादी होने से पहले उन्हें किसी ओर से प्यार हो गया था लेकिन खबर ज्यादा फेल जाने के कारण गांधी जी ने अपने पैर बापस खींच लिए और कस्तूरबा जी से शादी कर ली।

Related News