26 APRFRIDAY2024 9:49:36 AM
Life Style

इन कारणों से लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहता है हर लड़का

  • Updated: 02 May, 2017 08:09 PM
इन कारणों से लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहता है हर लड़का

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): मॉडर्न लाइफस्टाइल में लिव इन रिलेशनशिप में रहने का ट्रैंड बहुत बढ़ गया है। इसमें कपल्स बिना किसी रिश्ते के एक-दूसरे के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं लेकिन समाज में इसे अच्छे नजरिए से नहीं देखा जाता। लड़कियों से ज्यादा लड़के लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं। जरूरी नहीं कि सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए लड़के लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते है बल्कि इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते है। 

1. रिलेशनशिप में रहने से उन्हें अपने पार्टनर की बुरी और अच्छी आदतों के बारे में पता चलता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। 

2. लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से वह अपने पार्टनर के साथ समय बिता पाते है। जब भी उनका मन करें वह अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते है। 

3. लड़के अपनी दिल की बात जल्दी किसी से शेयर नहीं करते लेकिन अपनी पार्टनर के साथ वह हर बात बिना किसी झिझक के कह देते है। एेसे में पार्टनर के साथ होने पर वह उनसे हर बात शेयर कर पाते है।

4. लड़के भी चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड बेवजह उन पर प्यार लुटाए लेकिन वह इस बात को खुलकर नहीं कहते। वहीं साथ रहने से लड़कों को जिम्मेदारी का अहसास होता है।

5. लिव इन रिलेशनशिप में रहने से आपकी शादीशुदा जिंदगी कैसी होने वाली है इसके बारे में पता लगता है। 
 

Related News